publicuwatch24.-जांजगीर-चांपा। जिले से सड़क हादसे का लाइव वीडियो सामने आया है. इस घटना में बारात में डांस कर रहे सारंगढ़ कांग्रेस जिला अध्यक्ष तारा देवांगन सहित महिलाओं को कैप्सूल वाहन ने ठोकर मार दी. दुर्घटना में 4 महिलाओं को चोट आई है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है. हालांकि राहत की बात रही कि कांग्रेस जिला अध्यक्ष को चोट नहीं आई है. जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस जिला अध्यक्ष के चाचा के बेटे की शादी का कार्यक्रम था, जिसमें सारंगढ़ से बारात जांजगीर जिले के बिर्रा से घिवरा रोड के भाटापारा में पहुंची थी. देर रात करीब 12 बजे बारात निकली. इसी दौरान बारात में डांस कर रहे लोगों को कैप्सूल वाहन ने ठोकर मार दी. हालांकि तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को जब्त कर चालक को थाने लाया गया है. मेडिकल जांच में ड्राइवर का मेडिकल कराया गया पर शराब पीना नहीं पाया गया है.
Trending
- डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के तहत पेंशनधारियों को घर बैठे जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की सुविधा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ‘विष्णु के पाती’ ने बसंती राजवाड़े के संघर्ष को दिया संबल, भावुक हुईं स्व-सहायता समूह की महिला
- दीपावली पर्व को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा विशेष सघन खाद्य सुरक्षा अभियान संचालित
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से नरेन्द्र कुमार को मिला संबल
- छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के पंचायती राज संगठन का विस्तार, 28 जिलों में अध्यक्ष नियुक्त
- महतारी वंदन योजना से आत्मनिर्भरता की नई उड़ान, दीपावली पर मिट्टी के दीयों और गुल्लकों से संवार रहीं स्वदेशी परंपरा
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विद्यार्थियों के हितों की रक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
- बेटे ने पिता की लंबित पेंशन के लिए उठाई आवाज, मुख्यमंत्रीसाय ने ‘विष्णु की पाती’ से भेजा स्नेह संदेश
Sunday, November 8
