publicuwatch24.-रायपुर। बलौदाबाजार से रायपुर आ रही एक यात्री बस में अचानक भीषण आग लग गई। यह घटना खरोरा थाना क्षेत्र के भैंसा गांव के पास हुई जहां कुछ ही देर में बस धू-धू कर जलने लगी। बस में आग लगते ही चालक और कंडक्टर की सतर्कता से सभी यात्रियों को तुरंत नीचे उतार लिया गया जिससे कोई जनहानि नहीं हुई और सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हालांकि आग इतनी तेज थी कि बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया गया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। बस में आग लगने की इस घटना से कुछ देर के लिए मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन समय रहते यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लेने से एक बड़ा हादसा टल गया।
Trending
- छत्तीसगढ़ में भगवान बिरसा मुंडा के सपनों का साकार स्वरूप: जनजातीय विकास, कानूनी सुरक्षा और सुशासन की नई गाथा
- बस्तर के अन्नदाताओं के चेहरों पर छलकी खुशी, कम पैदावार के बावजूद मिलेगा प्रति एकड़ 13,839 रुपए का पूरा बोनस
- शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर, उनके परिवारों का सम्मान हम सभी का दायित्व- राज्यपाल रमेन डेका
- सुरक्षा, विश्वास और विकास से जनजातीय गौरव का पुनर्जागरण- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्ट्रीट वेंडर की चाय का लिया लुत्फ, पथ विक्रेताओं के साथ किया लंच
- अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के कल्याण से बनेगा विकसित भारत– अरुण साव
- बदल रहा है छत्तीसगढ़, संवर रहा है आदिवासियों की जिंदगी
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने की शिष्टाचार भेंट
Sunday, November 15
