
पब्लिकयूवाच- रायगढ़ । छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से इस वक्त बड़ी सामने आई है. मिली जानकारी के मुताबिक शहर के कोतरा रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत किरोड़ीमल नगर आजाद चौक के पास बाइक सवारो ने ATM में पैसा डालने वाले वाहन के ड्राइवर को गोली मार कर 13 लाख लूटकर फरार हो गए. कोतरा रोड टीआई ने बताया कि- लूट के आरोपियों ने चलाई 3 राउंड गोलियां जिसमें वेन बैंक कर्मचारियों को लगी गोली, एक व्यक्ति की मौत और एक गंभीरहालत गंभीर बताई जा रही है. सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे है।
