publicuwatch24.-राजनांदगांव। जिले में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने घेराबंदी कर सात आरोपियों को प्रतिबंधित नशीली अल्फ्राजोलम टेबलेट के साथ गिरफ्तार किया। उनके पास से 450 नग टेबलेट बरामद की गई हैं। दरअसल, कोतवाली थाना प्रभारी नंदकिशोर गौतम की टीम अवैध गतिविधियों पर नजर रख रही थी। 4 फरवरी की रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दुर्ग का एक व्यक्ति महाकाल टी स्टॉल, बायपास रोड के पास नशीली दवाइयां बेचने आया है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने रात करीब 10:30 बजे मौके पर दबिश दी। वहां एक बंद गुमटी के पास संदिग्ध अवस्था में मौजूद सात युवकों को घेराबंदी कर पकड़ा गया।
तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 450 नग अल्फ्राजोलम टेबलेट (वजन 48.06 ग्राम) बरामद की गईं। इनकी अनुमानित कीमत 1350 रुपए है। पुलिस ने बिक्री के 840 रुपए नकद भी जब्त किए। कुल मिलाकर 2190 रुपये का सामान जब्त किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सौरभ ध्रुव (22, दुर्ग), तरण सिंह (24, राजनांदगांव), रितेश यादव (19, लखोली नाका, राजनांदगांव), प्रमोद बघेल (21, चिखली, राजनांदगांव), रोहण गायकवाड़ (22, चिखली, राजनांदगांव), प्रियांशु चौहान (22, चिखली, राजनांदगांव) और तारेश सिन्हा (19, लखोली नाका, राजनांदगांव) शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि नशीली दवाइयों, गांजा और अवैध शराब की बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ यह सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Trending
- स्कंदषष्ठी महोत्सव की महापूर्णाहुति में शामिल हुए राज्यपाल रमेन डेका, विधि-विधान से संपन्न हुए धार्मिक अनुष्ठान
- वरिष्ठजनों का अनुभव और मार्गदर्शन समाज के लिए अनमोल धरोहर: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- भगवान बिरसा मुंडा का साहस, संघर्ष और बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा: मुख्यमंत्री साय
- विकास के साथ अपनी गौरवशाली विरासत को सहेजना भी हमारी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले छत्तीसगढ़ के बेलमेटल शिल्पकार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय गौरव दिवस पर किया तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस वितरण का शुभारंभ
- सुशासन को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने में तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- छठ महापर्व पर आस्था के रंग में रंगे CM साय, जशपुर में सपत्नीक सूर्यदेव को दिया उषा अर्घ्य
Monday, November 16
