publicuwatch24.-बीजापुर। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर शुक्रवार सुबह से नक्सली और सुरक्षा बल के जवानों के बीच मुठभेड़ जारी है. इस एंटी नक्सल ऑपरेशन में 3 नक्सलियों के मारे जाने और मुठभेड़ स्थल से AK-47 और एक इंसास राइफल बरामद होने की भी खबर सामने आ रही है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टी होना बाकी है. दोनों तरफ से लगातार रुक-रुक कर फायरिंग जारी है.
जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र पुलिस के विशेष दस्ता सी-60 ने नक्सलियों के खिलाफ यह ऑपरेशन शुरू किया था. अबूझमाड़ के दुर्गम इलाके में सर्चिंग और डोमिनेटिंग ऑपरेशन के दौरान उन्हें नक्सलियों की मौजूदगी के पुख्ता सबूत मिले. इसके बाद से ही लगातार पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है.
बता दें, अबूझमाड़ का इलाका लंबे समय से नक्सली गतिविधियों का गढ़ माना जाता रहा है. जहां सुरक्षाबलों को हर कदम पर चुनौती का सामना करना पड़ता रहा है. फिलहाल पूरे क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात कर सघन तलाशी अभियान जारी है. सुरक्षा एजेंसियां हालात पर नजर बनाए हुए हैं और ऑपरेशन के पूरा होने के बाद ही स्थिति को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आने की संभावना जताई जा रही है.
Trending
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स के स्टॉल्स का किया अवलोकन, चाय, गुपचुप और फरा का लिया स्वाद
- पीएम जनमन योजना के तहत 50 सीटर बालक छात्रावास भवन का किया शुभारंभ, विभिन्न विभागीय स्टॉलों का किया अवलोकन
- मेहनत को मिली पूंजी, छोटे कारोबारियों के सपनों को उड़ान दे रही पीएम स्वनिधि : अरुण साव
- गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर भेंट की गई पोषण बास्केट, पौष्टिक आहार के प्रति किया जागरूक
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की कोसा साड़ियां, हस्तशिल्प और वनोपज उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र
- नक्सलवाद की समाप्ति के बाद तेज हुई विकास की रफ्तार, नए वृहद पुलों से कनेक्टीविटी हो रही मजबूत
- विख्यात लेखक डॉ. यतीन्द्र मिश्र ने राज्यपाल रमेन डेका से की सौजन्य भेंट
- तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात
Tuesday, November 17
