publicuwatch24.-बिलासपुर। आवागमन बाधित होने और लगातार लग रहे जाम से राहत दिलाने के लिए नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़क किनारे दुकानों के सामने किए गए अतिक्रमण को बुलडोजर से हटाया गया। साथ ही अवैध कब्जा करने वाले व्यापारियों पर भी कार्रवाई की गई। शहर के अग्रसेन चौक से पुराना बस स्टैंड, श्रीकांत वर्मा मार्ग और महाराणा प्रताप चौक से नेहरू चौक तक के क्षेत्रों को पहले ही ट्रैफिक वायलेशन फ्री जोन घोषित किया जा चुका है। इन इलाकों में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर बिना किसी रियायत के कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत चलाया जा रहा है।
अभियान के चौथे सेक्टर के रूप में तालापारा स्थित मगरपारा चौक से भारतीय नगर चौक तक की सड़क को शामिल किया गया है। यहां पुलिस, जिला प्रशासन और नगर निगम के समन्वय से अवैध अतिक्रमण, बैनर, पोस्टर, फ्लेक्स और होर्डिंग हटाए जा रहे हैं। यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए यातायात पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। नगर निगम के साथ संयुक्त कार्रवाई में बुधवार को मगरपारा चौक से भारतीय नगर चौक तक विशेष अभियान चलाया गया। जिसमें ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों और अतिक्रमणकारियों पर सख्त कार्रवाई की गई। इस दौरान सड़क किनारे किए गए कब्जे को बुलडोजर से ढहा दिया गया।
Trending
- डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के तहत पेंशनधारियों को घर बैठे जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की सुविधा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ‘विष्णु के पाती’ ने बसंती राजवाड़े के संघर्ष को दिया संबल, भावुक हुईं स्व-सहायता समूह की महिला
- दीपावली पर्व को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा विशेष सघन खाद्य सुरक्षा अभियान संचालित
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से नरेन्द्र कुमार को मिला संबल
- छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के पंचायती राज संगठन का विस्तार, 28 जिलों में अध्यक्ष नियुक्त
- महतारी वंदन योजना से आत्मनिर्भरता की नई उड़ान, दीपावली पर मिट्टी के दीयों और गुल्लकों से संवार रहीं स्वदेशी परंपरा
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विद्यार्थियों के हितों की रक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
- बेटे ने पिता की लंबित पेंशन के लिए उठाई आवाज, मुख्यमंत्रीसाय ने ‘विष्णु की पाती’ से भेजा स्नेह संदेश
Sunday, November 8
