publicuwatch24.-जगदलपुर। नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत बस्तर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शहर में युवाओं को गांजा सप्लाई करने वाली एक महिला को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के कब्जे से 6.09 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया है। जिसकी बाजार कीमत करीब 3 लाख 4 हजार 750 रुपए बताई जा रही है। आरोपी महिला पूर्व में भी NDPS एक्ट के मामले में जेल जा चुकी है। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है। दरसअल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नयामुंडा क्षेत्र स्थित मारवाड़ी दुकान के पास रहने वाली नंदनी कश्यप अपने घर में गांजा रखकर बिक्री के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रही है। सूचना की पुष्टि के बाद थाना प्रभारी लीलाधर राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल दबिश दी।पुलिस जब आरोपी के घर पहुंची तो वहां एक महिला मिली।
जिसने अपना नाम नंदनी कश्यप (32) निवासी जगदलपुर बताया। घर की तलाशी लेने पर एक काले रंग के बैग में खाकी रंग के सेलो टेप से लिपटे पांच पैकेट बरामद किए गए। इन पैकेटों में कुल 6.09 किलो गांजा पाया गया। आरोपी महिला गांजा रखने और बिक्री से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सकी। इसके बाद पुलिस ने गांजा जब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20 (बी)(1)(बी) के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को 2 फरवरी 2026 को गिरफ्तार कर विशेष NDPS न्यायालय, जगदलपुर में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
Trending
- स्कंदषष्ठी महोत्सव की महापूर्णाहुति में शामिल हुए राज्यपाल रमेन डेका, विधि-विधान से संपन्न हुए धार्मिक अनुष्ठान
- वरिष्ठजनों का अनुभव और मार्गदर्शन समाज के लिए अनमोल धरोहर: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- भगवान बिरसा मुंडा का साहस, संघर्ष और बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा: मुख्यमंत्री साय
- विकास के साथ अपनी गौरवशाली विरासत को सहेजना भी हमारी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले छत्तीसगढ़ के बेलमेटल शिल्पकार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय गौरव दिवस पर किया तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस वितरण का शुभारंभ
- सुशासन को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने में तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- छठ महापर्व पर आस्था के रंग में रंगे CM साय, जशपुर में सपत्नीक सूर्यदेव को दिया उषा अर्घ्य
Monday, November 16
