publicuwatch24.-महासमुंद। सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थल सिरपुर में माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव के अंतर्गत छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष के सफल कार्यकाल की उपलब्धियों पर आधारित डिजिटल छायाचित्र एवं विकास प्रदर्शनी लगाई गई है। निःशुल्क प्रदर्शनी, महोत्सव स्थल पर स्थापित की गई है, जहाँ बड़ी संख्या में श्रद्धालु, पर्यटक एवं दर्शक पहुँचकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।
प्रदर्शनी के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा संचालित प्रमुख योजनाओं महतारी वंदन योजना, भूमिहीन कृषि मजदूर योजना, नियद नेल्लार जन जीवन गुलजार एवं शासन के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में हो रहे विकास कार्यों, पारदर्शी शासन व्यवस्था एवं जनहितकारी निर्णयों को प्रदर्शनी के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। प्रदर्शनी स्थल पर जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ जनमन, शासन की विभिन्न योजनाओं पर आधारित पुस्तिकाएँ, पॉम्प्लेट एवं प्रचार सामग्री का निःशुल्क वितरण भी किया जा रहा है। महोत्सव में आने वाले सैलानी, विद्यार्थी, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवा तथा अधिकारी-कर्मचारी विशेष रुचि लेकर प्रदर्शनी का अवलोकन कर रहे हैं।
प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचे ग्राम सिरपुर निवासी श्री रमेश साहू ने कहा कि यह प्रदर्शनी बहुत ही उपयोगी है। यहाँ एक ही स्थान पर सरकार की सभी योजनाओं की जानकारी मिल रही है। हमें प्रधानमंत्री आवास, किसान सम्मान निधि और आयुष्मान योजना के बारे में विस्तार से पता चला, जिससे आम लोगों को काफी लाभ होगा। वहीं प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र श्री राहुल वर्मा ने कहा कि सरकारी योजनाओं पर आधारित यह प्रदर्शनी हमारे जैसे युवाओं के लिए बहुत ज्ञानवर्धक है। इससे हमें शासन की नीतियों और विकास कार्यों की सही जानकारी मिलती है, जो परीक्षाओं में सहायक होती है।
Trending
- स्कंदषष्ठी महोत्सव की महापूर्णाहुति में शामिल हुए राज्यपाल रमेन डेका, विधि-विधान से संपन्न हुए धार्मिक अनुष्ठान
- वरिष्ठजनों का अनुभव और मार्गदर्शन समाज के लिए अनमोल धरोहर: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- भगवान बिरसा मुंडा का साहस, संघर्ष और बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा: मुख्यमंत्री साय
- विकास के साथ अपनी गौरवशाली विरासत को सहेजना भी हमारी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले छत्तीसगढ़ के बेलमेटल शिल्पकार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय गौरव दिवस पर किया तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस वितरण का शुभारंभ
- सुशासन को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने में तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- छठ महापर्व पर आस्था के रंग में रंगे CM साय, जशपुर में सपत्नीक सूर्यदेव को दिया उषा अर्घ्य
Monday, November 16
