publicuwatch24.-कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को कोरबा पहुंचे। उन्होंने पुलिस लाइन के पास बनने वाले नवीन जिला भारतीय जनता पार्टी कार्यालय “अटल स्मृति भवन” का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री के आगमन से पहले युवा कांग्रेस ने किसानों की मौत के विरोध में प्रदर्शन किया। जिसके बाद कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। भूमिपूजन के बाद मुख्यमंत्री ने पूजा-अर्चना की और सभा को संबोधित किया। उन्होंने अटल स्मृति भवन को भाजपा संगठन के लिए प्रेरणा का केंद्र बताया। सीएम ने कहा कि यह कार्यालय संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान मंच पर कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। भाजपा नेताओं ने कहा कि अटल स्मृति भवन का निर्माण पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों और आदर्शों को समर्पित रहेगा
Trending
- डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के तहत पेंशनधारियों को घर बैठे जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की सुविधा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ‘विष्णु के पाती’ ने बसंती राजवाड़े के संघर्ष को दिया संबल, भावुक हुईं स्व-सहायता समूह की महिला
- दीपावली पर्व को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा विशेष सघन खाद्य सुरक्षा अभियान संचालित
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से नरेन्द्र कुमार को मिला संबल
- छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के पंचायती राज संगठन का विस्तार, 28 जिलों में अध्यक्ष नियुक्त
- महतारी वंदन योजना से आत्मनिर्भरता की नई उड़ान, दीपावली पर मिट्टी के दीयों और गुल्लकों से संवार रहीं स्वदेशी परंपरा
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विद्यार्थियों के हितों की रक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
- बेटे ने पिता की लंबित पेंशन के लिए उठाई आवाज, मुख्यमंत्रीसाय ने ‘विष्णु की पाती’ से भेजा स्नेह संदेश
Sunday, November 8
