publicuwatch24.-नारायणपुर। जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों द्वारा एक संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों की डंप सामग्री बरामद की गई है। नारायणपुर पुलिस की जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और आईटीबीपी की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम मडोड़ा से भोटोर के बीच सर्च ऑपरेशन संचालित किया गया। अभियान के दौरान ग्राम भोटोर के समीप जंगल क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखी गई सामग्री का पता चला। सुरक्षा बलों द्वारा की गई तलाशी के दौरान विस्फोटक सामग्री, डेटोनेटर, कुछ आईईडी, बड़े ड्रम, राशन सामग्री तथा अन्य दैनिक उपयोग के सामान बरामद किए गए। बरामद सामग्री को सुरक्षा बलों ने अपने कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, क्षेत्र में नक्सल गतिविधियों पर निगरानी बनाए रखने के लिए अभियान जारी है।
Trending
- स्कंदषष्ठी महोत्सव की महापूर्णाहुति में शामिल हुए राज्यपाल रमेन डेका, विधि-विधान से संपन्न हुए धार्मिक अनुष्ठान
- वरिष्ठजनों का अनुभव और मार्गदर्शन समाज के लिए अनमोल धरोहर: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- भगवान बिरसा मुंडा का साहस, संघर्ष और बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा: मुख्यमंत्री साय
- विकास के साथ अपनी गौरवशाली विरासत को सहेजना भी हमारी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले छत्तीसगढ़ के बेलमेटल शिल्पकार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय गौरव दिवस पर किया तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस वितरण का शुभारंभ
- सुशासन को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने में तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- छठ महापर्व पर आस्था के रंग में रंगे CM साय, जशपुर में सपत्नीक सूर्यदेव को दिया उषा अर्घ्य
Monday, November 16
