publicuwatch24.-जगदलपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 7 फरवरी को बस्तर आएंगी। जगदलपुर के लाल बाग मैदान में आयोजित होने वाले बस्तर पंडुम के संभाग स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगी। वे बस्तर आने वाली पांचवीं राष्ट्रपति होंगी। अंतिम बार 8 साल पहले पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बस्तर के दंतेवाड़ा दौरे पर आए थे। जगदलपुर के लालबाग मैदान में तैयारियां चल रही हैं। सुरक्षा, यातायात, बैठक व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं को लेकर जिला प्रशासन लगातार समीक्षा कर रहा है। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए बस्तर संभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी लगातार मौके पर मौजूद हैं।
मंच, बैरिकेडिंग, मीडिया गैलरी, पार्किंग और VVIP मूवमेंट को लेकर अलग-अलग टीमों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट मोड पर हैं और कार्यक्रम स्थल के आस-पास निगरानी बढ़ा दी गई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का यह दौरा बस्तर के लिए अहम माना जा रहा है। आदिवासी बहुल क्षेत्र होने के कारण राष्ट्रपति का यहां आना सामाजिक और प्रशासनिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। बस्तर में इससे पहले भी कई राष्ट्रपतियों का आगमन हो चुका है। हर दौरे ने बस्तर को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का काम किया है।
Trending
- स्कंदषष्ठी महोत्सव की महापूर्णाहुति में शामिल हुए राज्यपाल रमेन डेका, विधि-विधान से संपन्न हुए धार्मिक अनुष्ठान
- वरिष्ठजनों का अनुभव और मार्गदर्शन समाज के लिए अनमोल धरोहर: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- भगवान बिरसा मुंडा का साहस, संघर्ष और बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा: मुख्यमंत्री साय
- विकास के साथ अपनी गौरवशाली विरासत को सहेजना भी हमारी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले छत्तीसगढ़ के बेलमेटल शिल्पकार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय गौरव दिवस पर किया तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस वितरण का शुभारंभ
- सुशासन को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने में तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- छठ महापर्व पर आस्था के रंग में रंगे CM साय, जशपुर में सपत्नीक सूर्यदेव को दिया उषा अर्घ्य
Monday, November 16
