publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ सहित कई जिलों के नए साइबर थाने का वर्चुअल माध्यम उद्घाटन किया। एसएसपी और महापौर ने साइबर थाने का फीता काटा। इसके बाद एसएसपी ने थाने के रोजनामचा में आज की तारीख दर्ज की। प्रदेश में 8 जिलों में नए साइबर थानों का उद्घाटन किया गया। इनमें से एक साइबर थाना रायगढ़ जिले में खोला गया, जिसके लिए उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृह मंत्री विजय शर्मा वर्चुअल रूप से जुड़े। उन्होंने कहा कि साइबर थाना बनने से पुलिस जवानों का हौसला बढ़ेगा और वे नए उत्साह के साथ काम करेंगे। इस मौके पर डीआईजी और एसएसपी शशि मोहन सिंह के साथ महापौर ने साइबर थाने का फीता काटा। एसएसपी ने थाने के रोजनामचे में आज की तारीख दर्ज की। कार्यक्रम में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, महापौर जीवर्धन चौहान, भाजपा के अन्य नेता, पुलिस अधिकारी और जवान मौजूद रहे।
Trending
- छत्तीसगढ़ में भगवान बिरसा मुंडा के सपनों का साकार स्वरूप: जनजातीय विकास, कानूनी सुरक्षा और सुशासन की नई गाथा
- बस्तर के अन्नदाताओं के चेहरों पर छलकी खुशी, कम पैदावार के बावजूद मिलेगा प्रति एकड़ 13,839 रुपए का पूरा बोनस
- शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर, उनके परिवारों का सम्मान हम सभी का दायित्व- राज्यपाल रमेन डेका
- सुरक्षा, विश्वास और विकास से जनजातीय गौरव का पुनर्जागरण- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्ट्रीट वेंडर की चाय का लिया लुत्फ, पथ विक्रेताओं के साथ किया लंच
- अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के कल्याण से बनेगा विकसित भारत– अरुण साव
- बदल रहा है छत्तीसगढ़, संवर रहा है आदिवासियों की जिंदगी
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने की शिष्टाचार भेंट
Sunday, November 15
