publicuwatch24.-गौरेला पेंड्रा मरवाही। कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में जिला निवेश प्रोत्साहन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में औद्योगिक विकास, निवेश को सुगम बनाने और हितग्राही मूलक योजनाओं तथा संभावित औद्योगिक निवेश पर चर्चा की गई। बैठक में महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र ने बताया कि जिले मंे वर्ष 2025-26 में नवीन स्थापित उद्योग की संख्या 7 है, जिनमें कुल पूंजी निवेश 9 करोड़ 41 लाख 95 हजार रुपये के साथ 45 लोगों को रोजगार दिया गया है। लघु एवं सूक्ष्म श्रेणी के इन औद्योगिक इकाईयों में ग्राम धनपुर, कुड़कई एवं गिरवर में राईस मिल, ग्राम मड़ना में दो एवं अंजनी एक वेयर हाउस और ग्राम तरईगांव में फ्लाई एश ईंट निर्माण इकाई शामिल है।
महाप्रबंधक ने बताया कि जिले में नवीन प्रस्तावित उद्योगों की संख्या 4 है, जिनमें 10 करोड़ 35 लाख 63 हजार रुपये पूंजी निवेश के साथ-साथ प्रत्यक्ष रुप से 38 लोगों को रोजगार प्राप्त होने की संभावना है। उन्होंने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में बैंको को भेजे गए प्रकरणों की जानकारी दी। बैठक में जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे, प्रभारी अपर कलेक्टर अमित बेक, महाप्रबंधक उद्योग एल पी गुप्ता सहित वन, विद्युत, जल संसाधन, लोक निर्माण, खनिज, श्रम, कृषि और नगर तथा ग्राम निवेश विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
Trending
- डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के तहत पेंशनधारियों को घर बैठे जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की सुविधा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ‘विष्णु के पाती’ ने बसंती राजवाड़े के संघर्ष को दिया संबल, भावुक हुईं स्व-सहायता समूह की महिला
- दीपावली पर्व को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा विशेष सघन खाद्य सुरक्षा अभियान संचालित
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से नरेन्द्र कुमार को मिला संबल
- छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के पंचायती राज संगठन का विस्तार, 28 जिलों में अध्यक्ष नियुक्त
- महतारी वंदन योजना से आत्मनिर्भरता की नई उड़ान, दीपावली पर मिट्टी के दीयों और गुल्लकों से संवार रहीं स्वदेशी परंपरा
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विद्यार्थियों के हितों की रक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
- बेटे ने पिता की लंबित पेंशन के लिए उठाई आवाज, मुख्यमंत्रीसाय ने ‘विष्णु की पाती’ से भेजा स्नेह संदेश
Sunday, November 8
