publicuwatch24.-सरगुजा। अम्बिकापुर स्थित न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। यह धमकी न्यायालय की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर भेजे गए एक मेल के जरिए दी गई है। मेल मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस महकमे में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। धमकी की सूचना मिलते ही अम्बिकापुर न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। परिसर में आने-जाने वाले हर व्यक्ति की सघन जांच की जा रही है। पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती के साथ-साथ निगरानी भी बढ़ा दी गई है। इस मामले में आईजी दीपक झा ने धमकी भरे ई-मेल की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मेल की गंभीरता से जांच की जा रही है और साइबर टीम को भी अलर्ट कर दिया गया है। धमकी भेजने वाले की पहचान और लोकेशन का पता लगाने के लिए तकनीकी जांच जारी है।
Trending
- नशा मुक्त भारत अभियान को मिला जनसहभागिता का संबल
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से ‘सेवा सेतु’ बना ग्रामीणों का भरोसेमंद साथी
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत का त्वरित समाधान
- सफलता की कहानी-सेवा सेतु बना ग्रामीणों का भरोसेमंद डिजिटल सहारा
- सफलता की कहानी- पशुधन विकास विभाग की योजना से बदली सदाशिव कुरगुड़ की जिंदगी
- बस्तर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: वन मंत्री केदार कश्यप
- मनरेगा और जल निधि का महासंगम: छत्तीसगढ़ के धमतरी में ‘आजीविका डबरी’ से बदल रही ग्रामीण इकॉनमी की तस्वीर
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी त्वरित जनसमस्या समाधान का सशक्त माध्यम: मात्र दो घंटे में पुनः सक्रिय हुआ संजुक्ता पटेल का आधार कार्ड
Friday, June 26
