publicuwatch24.-रायपुर: भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार को टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रायपुर में शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। यह स्टेडियम रिंकू सिंह के लिए यादगार रहा है। पिछले मैच में शानदार फॉर्म में दिखे रिंकू रायपुर में एक बार फिर फैंस को अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से रोमांचित कर सकते हैं। रायपुर में भारत ने अब तक एक ही टी20 मैच खेला है जिसमें उसे जीत मिली थी। 1 दिसंबर 2023 को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रायपुर में टी20 मुकाबला खेला गया था। इस मैच में रिंकू सिंह ने 29 गेंद पर 4 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 46 रन की पारी खेली थी। इस पारी की बदौलत भारत ने 174 रन बनाए थे और ऑस्ट्रेलिया को 154 रन पर रोककर मैच 20 रन से जीता था।
रिंकू सिंह ने नागपुर में खेले गए पिछले टी20 में अपनी शानदार फॉर्म दिखाई थी और 20 गेंदों पर 3 छक्कों और 4 चौकों की मदद से नाबाद 44 रन की पारी खेली थी। लंबे समय बाद टीम में वापसी कर रहे रिंकू ने एक बार फिर निचले क्रम में अपनी उपयोगिता साबित की और खुद को एक बेहतर फिनिशर के रूप में साबित किया। न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी सीरीज के अलावा टी20 विश्व कप में भी रिंकू से ऐसी ही पारियों की जरूरत टीम इंडिया को होगी।
भारतीय टीम नागपुर टी20 जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुकी है। रायपुर में जीत के साथ भारतीय टीम सीरीज में 2-0 की बढ़त ही नहीं बनाएगी, बल्कि सीरीज जीतने की प्रबल दावेदार भी बन जाएगी। पहले वनडे में अभिषेक शर्मा और रिंकू सिंह का बल्ला चला था। सूर्यकुमार यादव ने 32 और हार्दिक पांड्या ने 25 रन की पारी खेली थी। संजू सैमसन, ईशान किशन और शिवम दुबे बड़ी पारी नहीं खेल सके थे। रायपुर में इन तीनों में से किसी एक से निश्चित तौर पर बड़ी पारी की उम्मीद टीम इंडिया करेगी। इसके अलावा, फील्डिंग और गेंदबाजी में भी टीम इंडिया को सुधार दिखाना होगा।
Trending
- छत्तीसगढ़ में भगवान बिरसा मुंडा के सपनों का साकार स्वरूप: जनजातीय विकास, कानूनी सुरक्षा और सुशासन की नई गाथा
- बस्तर के अन्नदाताओं के चेहरों पर छलकी खुशी, कम पैदावार के बावजूद मिलेगा प्रति एकड़ 13,839 रुपए का पूरा बोनस
- शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर, उनके परिवारों का सम्मान हम सभी का दायित्व- राज्यपाल रमेन डेका
- सुरक्षा, विश्वास और विकास से जनजातीय गौरव का पुनर्जागरण- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्ट्रीट वेंडर की चाय का लिया लुत्फ, पथ विक्रेताओं के साथ किया लंच
- अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के कल्याण से बनेगा विकसित भारत– अरुण साव
- बदल रहा है छत्तीसगढ़, संवर रहा है आदिवासियों की जिंदगी
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने की शिष्टाचार भेंट
Sunday, November 15
