publicuwatch24.-रायपुर। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस लंबे समय से बैंकिंग क्षेत्र में सप्ताह में पांच कार्य दिवस लागू करने की मांग करता रहा है. इस मुद्दे पर अब यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस द्वारा 27 जनवरी को हड़ताल का आह्वान किया गया है. इस यूनियन में बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की 9 यूनियनें शामिल हैं, जिसके 8 लाख कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे. अखिल भारतीय बैंक अधिकारी महासंघ के सचिव वाई. गोपालकृष्णा और छत्तीसगढ़ बैंक एम्प्लॉयिज एसोसिएशन के महासचिव शिरीष नलगुंडवार ने इस संबंध में गुरुवार को प्रेसवार्ता की. उन्होंने बताया कि 2015 में हुए 10वें द्विपक्षीय समझौते में आईबीए और सरकार द्वारा यह सहमति बनी थी कि प्रत्येक माह के दूसरे और चौथे शनिवार अवकाश रहेंगे, जबकि अन्य शनिवार पूर्ण कार्य दिवस होंगे. उस समय यह आश्वासन दिया गया था कि शेष सभी शनिवार को अवकाश घोषित करने की हमारी मांग पर यथासमय विचार किया जाएगा, परंतु यह विषय लंबित ही रखा गया.
Trending
- छत्तीसगढ़ में भगवान बिरसा मुंडा के सपनों का साकार स्वरूप: जनजातीय विकास, कानूनी सुरक्षा और सुशासन की नई गाथा
- बस्तर के अन्नदाताओं के चेहरों पर छलकी खुशी, कम पैदावार के बावजूद मिलेगा प्रति एकड़ 13,839 रुपए का पूरा बोनस
- शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर, उनके परिवारों का सम्मान हम सभी का दायित्व- राज्यपाल रमेन डेका
- सुरक्षा, विश्वास और विकास से जनजातीय गौरव का पुनर्जागरण- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्ट्रीट वेंडर की चाय का लिया लुत्फ, पथ विक्रेताओं के साथ किया लंच
- अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के कल्याण से बनेगा विकसित भारत– अरुण साव
- बदल रहा है छत्तीसगढ़, संवर रहा है आदिवासियों की जिंदगी
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने की शिष्टाचार भेंट
Sunday, November 15
