publicuwatch24.-रायपुर। राजधानी रायपुर में जमीन बेचने के नाम पर एक बैंककर्मी से 20 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित का आरोप है कि बैरन बाजार स्थित भूखंड को बेचने का सौदा कर सगी बहनों ने एडवांस रकम ले ली, लेकिन तय समय में रजिस्ट्री नहीं कराई और अब टालमटोल कर रही हैं। पीड़ित का नाम विजय पटेल और आरोपियों का नाम शहनाज खान और शफिका खान बताया जा रहा है। कोतवाली पुलिस मामले में जांच कर रही है। स्टेट बैंक कॉलोनी फाफाडीह रायपुर निवासी बैंककर्मी पीड़ित विजय पटेल (44) ने पुलिस को बताया कि बैरन बाजार निवासी शहनाज खान और शफिका खान से उनकी जमीन खरीदने का सौदा किया था।
इसके लिए बैरन बाजार रायपुर स्थित अपने भूखंड क्रमांक 16/05 और 18/05 (कुल रकबा 2604 वर्गफुट) को 1 करोड़ 40 लाख रुपए में बेचने का एग्रीमेंट हुआ था। इस सौदे के तहत 18 जुलाई 2025 को 20 लाख रुपए बयाना राशि दी गई, जिसमें 15 लाख रुपए नकद और 5 लाख रुपए चेक के माध्यम से दिए गए। एग्रीमेंट में तीन महीने के भीतर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य था, लेकिन तय समय सीमा बीतने के बावजूद आरोपियों ने रजिस्ट्री नहीं कराई। पीड़ित लगातार संपर्क करता रहा, लेकिन आरोपियों ने हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर टालमटोल की।
Trending
- छत्तीसगढ़ में भगवान बिरसा मुंडा के सपनों का साकार स्वरूप: जनजातीय विकास, कानूनी सुरक्षा और सुशासन की नई गाथा
- बस्तर के अन्नदाताओं के चेहरों पर छलकी खुशी, कम पैदावार के बावजूद मिलेगा प्रति एकड़ 13,839 रुपए का पूरा बोनस
- शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर, उनके परिवारों का सम्मान हम सभी का दायित्व- राज्यपाल रमेन डेका
- सुरक्षा, विश्वास और विकास से जनजातीय गौरव का पुनर्जागरण- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्ट्रीट वेंडर की चाय का लिया लुत्फ, पथ विक्रेताओं के साथ किया लंच
- अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के कल्याण से बनेगा विकसित भारत– अरुण साव
- बदल रहा है छत्तीसगढ़, संवर रहा है आदिवासियों की जिंदगी
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने की शिष्टाचार भेंट
Sunday, November 15
