
पब्लिकयूवाच – धमतरी । धमतरी में 23 जून रेत माफियाओं की गुंडागर्दी का वीडियो अब वायरल हो रहा है। वीडियो में रेत माफिया ने जिला पंचायत सदस्य और उनके साथियों को बंधक बनाकर रॉड और डंडों से जमकर पीटा था।
बता दें कि कुछ दिन पहले माफिया और उनके गुर्गों ने मिलकर जिला पंचायत सदस्य और उनके साथियों की बेरहमी से पिटाई कर तड़पते छोड़ दिया था। इस हमले में जिला पंचायत सदस्य और उनके साथी को गंभीर चोट आई है। इस मामले में मुख्य आरोपी नागेश्वर चंद्राकर अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। वहीं पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
