publicuwatch24.-रायपुर। तेलंगाना BJP ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट कर लिखा है कि नक्सली पापा राव मुठभेड़ में मारा गया है। जबकि, छत्तीसगढ़ पुलिस की तरफ से पापाराव के मारे जाने से संबंधित कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। बस्तर में बीजापुर-महाराष्ट्र बॉर्डर पर पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 4 महिला समेत 6 नक्सली मारे गए हैं। इनमें DVCM दिलीप बेड़जा भी शामिल है। सभी के शव और हथियार बरामद कर लिए गए हैं। हालांकि, पुलिस ने पापाराव के मारे जाने का जिक्र नहीं किया है। अन्य नक्सलियों की शिनाख्त ACM और PM जैसे रैंक पर हुई है। लेकिन ये दावा जरूर किया जा रहा है कि पापा राव की तलाश में ही पुलिस ने ऑपरेशन लॉन्च किया था।
पापाराव उर्फ मंगू (56) ये छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले का रहने वाला है। वर्तमान में DKSZCM मेंबर है। साथ ही पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी का इंचार्ज और दक्षिण सब जोनल ब्यूरो का सदस्य है। अपने पास AK-47 राइफल रखता है। बस्तर के जल-जंगल जमीन से वाकिफ है इसलिए कई बार पुलिस की गोलियों से बचकर निकला है। इसने सरेंडर कर दिया या फिर एनकाउंटर में मारा गया तो नक्सलियों की पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी खत्म हो जाएगी। देवा के सरेंडर करने के बाद अब पापाराव ही एक मात्र ऐसा नक्सली बचा है जो फाइटर है। बाकी बचे हुए अन्य टॉप कैडर्स के नक्सली उम्र दराज हो चुके हैं।
Trending
- छत्तीसगढ़ में भगवान बिरसा मुंडा के सपनों का साकार स्वरूप: जनजातीय विकास, कानूनी सुरक्षा और सुशासन की नई गाथा
- बस्तर के अन्नदाताओं के चेहरों पर छलकी खुशी, कम पैदावार के बावजूद मिलेगा प्रति एकड़ 13,839 रुपए का पूरा बोनस
- शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर, उनके परिवारों का सम्मान हम सभी का दायित्व- राज्यपाल रमेन डेका
- सुरक्षा, विश्वास और विकास से जनजातीय गौरव का पुनर्जागरण- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्ट्रीट वेंडर की चाय का लिया लुत्फ, पथ विक्रेताओं के साथ किया लंच
- अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के कल्याण से बनेगा विकसित भारत– अरुण साव
- बदल रहा है छत्तीसगढ़, संवर रहा है आदिवासियों की जिंदगी
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने की शिष्टाचार भेंट
Sunday, November 15
