publicuwatch24.-रायपुर। जिले के जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय में आग लगने की घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने इस मामले में कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि पिछले पांच साल के भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए कांग्रेसियों ने जानबूझकर DEO ऑफिस में आग लगाई है। पुरंदर मिश्रा ने कहा कि यह सामान्य आगजनी की घटना नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक सोची-समझी साजिश हो सकती है। उन्होंने मांग की है कि कांग्रेसियों के आग लगाने के एंगल से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। मिश्रा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता खुद आग लगाकर अब भ्रष्टाचार का हंगामा कर रहे हैं, ताकि उनके कार्यकाल में हुए घोटालों के दस्तावेज नष्ट हो जाए।
पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर के पत्र पर केंद्र ने जांच के निर्देश दिए हैं। इस पर पुरंदर मिश्रा ने कहा कि वरिष्ठ नेता ननकीराम कंवर द्वारा लिखे गए पत्र पर केंद्र सरकार ने जांच के निर्देश दिए हैं, जिससे कांग्रेस खेमे में बेचैनी है। ननकीराम कंवर को वरिष्ठ और ईमानदार नेता बताते हुए उन्होंने कहा कि वे लगातार भ्रष्टाचार को उजागर कर रहे हैं। कांग्रेस सरकार के दौरान DMF घोटाला हुआ, जिसकी शिकायत भी की गई है। उन्होंने दो टूक कहा कि प्रदेश में जीरो टॉलरेंस की सरकार है और हर घोटाले की जांच होगी।
Trending
- छत्तीसगढ़ में भगवान बिरसा मुंडा के सपनों का साकार स्वरूप: जनजातीय विकास, कानूनी सुरक्षा और सुशासन की नई गाथा
- बस्तर के अन्नदाताओं के चेहरों पर छलकी खुशी, कम पैदावार के बावजूद मिलेगा प्रति एकड़ 13,839 रुपए का पूरा बोनस
- शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर, उनके परिवारों का सम्मान हम सभी का दायित्व- राज्यपाल रमेन डेका
- सुरक्षा, विश्वास और विकास से जनजातीय गौरव का पुनर्जागरण- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्ट्रीट वेंडर की चाय का लिया लुत्फ, पथ विक्रेताओं के साथ किया लंच
- अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के कल्याण से बनेगा विकसित भारत– अरुण साव
- बदल रहा है छत्तीसगढ़, संवर रहा है आदिवासियों की जिंदगी
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने की शिष्टाचार भेंट
Sunday, November 15
