
पब्लिकयूवाच-छत्तीसगढ़ । दुर्ग बाल संप्रेक्षण गृह से बीती रात केयर टेकर को बंधक बनाकर 5 आपचारी बालक फरार हो गए है. जिसमें से 2 बच्चों की वापस आ गए है, जबकि तीन बच्चे अब भी पकड़ से बाहर हैं. जिनकी तलाश जारी है. बताया जा रहा है कि संप्रेक्षण गृह से दर्जन भर से ज्यादा नाबालिग बच्चे भागने की तैयारी में थे ।
जानकारी के मुताबिक पांच अपचारी बालकों ने आधी रात को केयर टेकर को कपड़े की रस्सी बनाकर बांध दिया था. उसके बाद जेब से चाभी निकालकर पीछे के बाउंड्रीवाल की दीवार फांदकर भाग निकले. बाल संप्रेक्षण गृह के कर्मचारियों का कहना है कि रात को अंधेरे का फायदा उठाकर बच्चे बालोद पुलगांव मुख्य मार्ग होते हुए शहर की ओर भागे है. देर रात ही घटना की सूचना पुलगांव पुलिस को दी गई ।
