publicuwatch24.-रायपुर। CM साय ने RSS नेता सुकालू राम बघेल के निधन पर दुःख जताया है, साय ने X पोस्ट में लिखा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बस्तर संभाग के संघचालक सुकालू राम बघेल जी का सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्रीराम पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को इस कठिन घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करें। ॐ शान्ति। बता दें कि जगदलपुर-चित्रकोट मार्ग पर शुक्रवार को टाटा मैजिक वाहन और एक बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में बस्तर संभाग के RSS विभाग संघ संचालक सुकालू राम बघेल की मौत हो गई है।
जबकि, बाइक और टाटा मैजिक में सवार अन्य 4 लोग घायल हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामला बड़ांजी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, जगदलपुर की तरफ से टाटा मैजिक वाहन चित्रकोट की तरफ जा रही थी। विपरीत दिशा से बाइक सवार आ रहे थे। इसी बीच दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक सवार काफी दूर जा गिरा। इस हादसे में बाइक सवार RSS के बस्तर संभाग विभाग संघ संचालक सुकालू राम बघेल की मौत हो गई।
Trending
- राज्यपाल डेका से महिला आयोग की अध्यक्ष ने भेंट की
- राज्यपाल डेका को प्रमुख लोकायुक्त उबोवेजा ने आयोग का वार्षिक प्रतिवेदन सौंपा
- मुख्य सचिव विकासशील ने ली उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक, ई-ऑफिस और आधार-बेस्ड अटेंडेंस में तेजी लाने के निर्देश
- नारायणपुर में रेशम क्रांति: मलबरी और टसर से वनांचल में बुना जा रहा आत्मनिर्भरता का नया ताना-बाना
- कच्चे मकान की छटपटाहट से पक्के आशियाने की मुस्कान: जांजगीर-चांपा में पीएम आवास योजना से बदला क्रांती बाई का जीवन
- छत्तीसगढ़ के कांकेर में नक्सली डंप से बड़ी मात्रा में विस्फोटक, कारतूस बरामद
- पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना से ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा छत्तीसगढ़
- मुख्य सचिव विकास शील ने गृह विभाग की राष्ट्रीय अपराध और अपराधी ट्रैकिंग नेटवर्क एवं सिस्टम संबंधी बैठक ली
Wednesday, July 22
