publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी पर सियासत गरमाई हुई है। इस मुद्दे पर आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का विवादित बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि, बीजेपी सरकार में 14 मंत्री मुसवा हैं। इन्हीं सब लोगों ने धान को खाया है। 2028 में इन सभी को बेनकाब करना है। बैज ने कहा, धान और जल, जंगल, जमीन खाने वाले 14 मुसवा को समाप्त करना है। फिर से हमें कांग्रेस की सरकार बनाना है। गांव-गांव, गली-गली जाकर हमें इन मूसवा के कामों के बारे में लोगों को बताएंगे। मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत आज कांग्रेस ने चंदखुरी से विधानसभा चौक तक पदयात्रा की शुरुआत की है, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मंत्री शिव डहरिया समेत कई नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए हैं। माता कौशल्या के दर्शन के बाद यात्रा की शुरुआत की गई है। पदयात्रा का समापन पुराने विधानसभा चौक पर होगा।
Trending
- छत्तीसगढ़ में भगवान बिरसा मुंडा के सपनों का साकार स्वरूप: जनजातीय विकास, कानूनी सुरक्षा और सुशासन की नई गाथा
- बस्तर के अन्नदाताओं के चेहरों पर छलकी खुशी, कम पैदावार के बावजूद मिलेगा प्रति एकड़ 13,839 रुपए का पूरा बोनस
- शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर, उनके परिवारों का सम्मान हम सभी का दायित्व- राज्यपाल रमेन डेका
- सुरक्षा, विश्वास और विकास से जनजातीय गौरव का पुनर्जागरण- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्ट्रीट वेंडर की चाय का लिया लुत्फ, पथ विक्रेताओं के साथ किया लंच
- अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के कल्याण से बनेगा विकसित भारत– अरुण साव
- बदल रहा है छत्तीसगढ़, संवर रहा है आदिवासियों की जिंदगी
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने की शिष्टाचार भेंट
Sunday, November 15
