publicuwatch24.-रायपुर. सीजीएमएससी में 660 करोड़ रुपए के रीएजेंट घोटाला के आरोप में जेल में बंद मोक्षित कार्पोरेशन के संचालक शशांक चोपड़ा को ईडी ने प्रोटेक्शन वारंट में कोर्ट में पेश कर पूछताछ करने 19 जनवरी तक पुलिस रिमांड हासिल की है. उल्लेखनीय है कि रीएजेंट घोटाले की जांच ईओडब्लू के साथ ईडी भी कर रही है. ईडी ने अपने प्रकरण में शशांक चोपड़ा को पहली बार गिरफ्तार किया है. शशांक ईओडब्लू के प्रकरण में जेल में बंद है. शशांक चोपड़ा सीजीएमएससी घोटाले का मास्टरमाइंड है.
इसके पूर्व ईडी ने अरबों के घोटाले में पीएमएलए दर्ज करने के बाद 30-31 जुलाई को मोक्षित कार्पोरेशन के डायरेक्टर में शामिल अधिकारियों के 20 ठिकानों की तलाशी ली थी. अगस्त में ईडी ने शशांक चोपड़ा तथा उसके रिश्तेदारों की 40 करोड़ रुपए से ज्यादा कीमत की चल-अचल संपत्ति अटैच की है.
अगस्त में की गई कार्रवाई के बाद ईडी ने अब शशांक चोपड़ा से नए सिरे से पूछताछ करने कोर्ट से रिमांड हासिल की है. ऐसे में घोटाला में शामिल अन्य आरोपियों के खिलाफ ईडी आने वाले दिनों में शिकंजा कस सकती है.
Trending
- छत्तीसगढ़ में भगवान बिरसा मुंडा के सपनों का साकार स्वरूप: जनजातीय विकास, कानूनी सुरक्षा और सुशासन की नई गाथा
- बस्तर के अन्नदाताओं के चेहरों पर छलकी खुशी, कम पैदावार के बावजूद मिलेगा प्रति एकड़ 13,839 रुपए का पूरा बोनस
- शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर, उनके परिवारों का सम्मान हम सभी का दायित्व- राज्यपाल रमेन डेका
- सुरक्षा, विश्वास और विकास से जनजातीय गौरव का पुनर्जागरण- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्ट्रीट वेंडर की चाय का लिया लुत्फ, पथ विक्रेताओं के साथ किया लंच
- अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के कल्याण से बनेगा विकसित भारत– अरुण साव
- बदल रहा है छत्तीसगढ़, संवर रहा है आदिवासियों की जिंदगी
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने की शिष्टाचार भेंट
Sunday, November 15
