Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    छत्तीसगढ़ में जाली नोट! 500 और 100 रुपये की नकली करेंसी के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

    October 29, 2026

    बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत 29 बालिकाओं ने किया शासकीय कार्यालयों का शैक्षणिक भ्रमण

    October 29, 2026

    नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 लाख की नशीली गोलियों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

    October 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में जाली नोट! 500 और 100 रुपये की नकली करेंसी के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
    • बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत 29 बालिकाओं ने किया शासकीय कार्यालयों का शैक्षणिक भ्रमण
    • नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 लाख की नशीली गोलियों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
    • किसानों की आय बढ़ाने बाजार आधारित खेती और फसल विविधीकरण पर जोर, धान के विकल्प तलाशने के निर्देश
    • छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन में हुए करोड़ का भुगतान! जानें तीन वर्षों में कितनी राशि हुई जारी
    • छत्तीसगढ़ में अवैध प्रवासियों के विरुद्ध होगी सख्त कार्रवाई – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
    • नशे के कारोबार की जड़ पर प्रहार करे पुलिस, बड़े तस्करों और पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के निर्देश: विजय शर्मा
    • श्री सीमेंट को रेलवे कनेक्टिविटी देने के लिए भूमि अधिग्रहण का मामला
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 29
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत 29 बालिकाओं ने किया शासकीय कार्यालयों का शैक्षणिक भ्रमण

      October 29, 2026

      किसानों की आय बढ़ाने बाजार आधारित खेती और फसल विविधीकरण पर जोर, धान के विकल्प तलाशने के निर्देश

      October 29, 2026

      छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन में हुए करोड़ का भुगतान! जानें तीन वर्षों में कितनी राशि हुई जारी

      October 29, 2026

      छत्तीसगढ़ में अवैध प्रवासियों के विरुद्ध होगी सख्त कार्रवाई – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

      October 29, 2026

      नशे के कारोबार की जड़ पर प्रहार करे पुलिस, बड़े तस्करों और पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के निर्देश: विजय शर्मा

      October 29, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » राज्य में प्रधानमंत्री सड़क योजना में 22 सौ करोड़ रूपये की स्वीकृति
    रायपुर

    राज्य में प्रधानमंत्री सड़क योजना में 22 सौ करोड़ रूपये की स्वीकृति

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherJanuary 2, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से नए वर्ष में राज्य को मिली सड़कों की सौगात
    बस्तर जिले में सर्वाधिक 87 सड़कें बनेंगी

    publicuwatch24.-रायपुर। नववर्ष 2026 के शुभारंभ के साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य को ग्रामीण अधोसंरचना के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि प्राप्त हुई है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाय-IV) के चतुर्थ चरण के अंतर्गत राज्य में 2225 करोड़ रुपये की लागत से 774 ग्रामीण सड़कों के निर्माण हेतु प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इनमें जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत आने वाली अनुसूचित जनजाति बाहुल्य ग्रामों को प्राथमिकता दी गई है। यह स्वीकृति मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में उपमुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से प्राप्त हुई है।
    योजना के अंतर्गत वर्ष 2025-26 में कुल 2427 किलोमीटर लंबाई की 774 सड़कों का निर्माण किया जाएगा, जिससे प्रदेश की 781 ग्रामीण बसाहटें बारहमासी सड़क सुविधा से जुड़ेंगी। इससे अब तक सड़क संपर्क से वंचित दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्रों के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा प्राप्त होगी तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, व्यापार एवं रोजगार के अवसरों में उल्लेखनीय विस्तार होगा।
    पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पीएमजीएसवाय-4 के अंतर्गत प्रदेश के 24 जिलों में कुल 774 सड़कों को स्वीकृति दी गई है। जिसमें सबसे अधिक बस्तर जिले में 87 सड़कें बनाई जाएंगी। इसी तरह कोरिया में 84, जशपुर में 77, सूरजपुर में 76, बलरामपुर में 58, कोरबा में 55, कवर्धा 48, महासमुंद एवं बीजापुर में 44-44, कांकेर में 41, कोण्डागांव में 34, बिलासपुर में 27, सरगुजा में 26, सुकमा में 16, रायगढ़ में 14, दंतेवाड़ा में 12, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 09, गरियाबंद में 07, बालोद में 06, राजनांदगांव में 05, मुंगेली में 06, बेमेतरा एवं धमतरी में 02-02 को स्वीकृति प्रदान की गई है। इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। किसानों को कृषि उपज के परिवहन में सुविधा होगी, विद्यार्थियों को विद्यालयों तक पहुंच आसान होगी तथा ग्रामीण जनता को स्वास्थ्य सेवाओं सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
    उल्लेखनीय है कि पीएमजीएसवाय के पूर्व चरणों में अब तक 40 हजार किलोमीटर से अधिक की 8316 सड़कों का निर्माण पूर्ण किया जा चुका है। साथ ही विशेष पिछड़ी जनजातियों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विगत दो वर्षों में 600 किलोमीटर सड़कों का निर्माण कर 138 विशेष पिछड़ी जनजातियों की बसाहटों को जोड़ने का कार्य किया जा चुका है।
    उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चतुर्थ चरण के माध्यम से राज्य सरकार का लक्ष्य अंतिम छोर पर बसे गांवों को मुख्यधारा से जोड़ना है। सड़कें विकास की रीढ़ हैं और इनके निर्माण से गांवों में समृद्धि और आत्मनिर्भरता को मजबूती मिलेगी। उन्होंने बताया कि स्वीकृत सड़कों का जल्द से जल्द निर्माण प्रारंभ किया जाएगा।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत 29 बालिकाओं ने किया शासकीय कार्यालयों का शैक्षणिक भ्रमण

    October 29, 2026

    किसानों की आय बढ़ाने बाजार आधारित खेती और फसल विविधीकरण पर जोर, धान के विकल्प तलाशने के निर्देश

    October 29, 2026

    छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन में हुए करोड़ का भुगतान! जानें तीन वर्षों में कितनी राशि हुई जारी

    October 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201978

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202341

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202032
    Don't Miss
    बिलासपुर

    छत्तीसगढ़ में जाली नोट! 500 और 100 रुपये की नकली करेंसी के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

    By Publicuwatch AutherOctober 29, 20260

    सक्ती : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में नकली नोटों के कथित कारोबार को लेकर हसौद…

    बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत 29 बालिकाओं ने किया शासकीय कार्यालयों का शैक्षणिक भ्रमण

    October 29, 2026

    नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 लाख की नशीली गोलियों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

    October 29, 2026

    किसानों की आय बढ़ाने बाजार आधारित खेती और फसल विविधीकरण पर जोर, धान के विकल्प तलाशने के निर्देश

    October 29, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    छत्तीसगढ़ में जाली नोट! 500 और 100 रुपये की नकली करेंसी के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

    October 29, 2026

    बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत 29 बालिकाओं ने किया शासकीय कार्यालयों का शैक्षणिक भ्रमण

    October 29, 2026

    नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 लाख की नशीली गोलियों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

    October 29, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201978

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202341
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.