publicuwatch24.-बस्तर। बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल की पत्नी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया है। हमले में उनके दोनों हाथों की नसें कट गई हैं, जबकि गले पर भी चोट के गहरे निशान पाए गए हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, घटना के बाद आज सुबह करीब 8 बजे उन्हें महारानी अस्पताल लाया गया। उनकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने तत्काल उन्हें आईसीयू में भर्ती किया। स्थिति गंभीर बनी हुई है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई है। अस्पताल परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था से बचा जा सके। पुलिस सभी संभावित एंगल से मामले की जांच कर रही है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।
Trending
- बलौदाबाजार में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने हाथों में उठाई झाड़ू ,षष्ठी मंदिर परिसर में चला विशेष स्वच्छता अभियान
- दो कमरों से शुरू हुआ सफर, आज सूकर पालन से 11 लाख रुपये का शुद्ध लाभ
- सेवा संकल्प अभियान 2026: सेवा की कहानी : गांव तक पहुंची बस तो आसान हुआ सफर, मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से ग्रामीणों के जीवन में आया बदलाव
- वैज्ञानिक तकनीकों से मछली उत्पादन बढ़ाने की दिशा में पहल, 300 मत्स्य किसानों को मिला प्रशिक्षण
- राजस्व से स्वास्थ्य तक एक ही जगह मिली सेवाएं, लखपति दीदियों का सम्मान और हितग्राहियों को सहायता सामग्री का वितरण
- रेत के अवैध परिवहन पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 7 वाहन जब्त
- सेवा संकल्प अभियान: सेवा की कहानी : रजिस्ट्री के बाद नामांतरण के लिए नहीं लगाने पड़े चक्कर, गौतम सिंह को मिली बड़ी राहत
- बस्तर अंचल नक्सली हिंसा के दौर से बाहर निकलकर विकास की नई दिशा में अग्रसर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Tuesday, October 6
