publicuwatch24.-रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जशपुर आगमन पर आगडीह हवाई पट्टी में राज्यपाल रमेन डेका, झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित अन्य मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। विष्णुदेव साय का ट्वीट – मधेश्वर महादेव की पावन भूमि, गौरवशाली संस्कृति और अनुपम नैसर्गिक सौंदर्य से समृद्ध जशपुर की धरती पर माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन। आपका आगमन जशपुर के लिए गौरव और प्रेरणा का अविस्मरणीय क्षण है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा किया, जिसने हर किसी के दिल को जीत लिया। दरअसल, राष्ट्रपति सोमवार को एनआईटी जमशेदपुर के दीक्षांत समारोह से लौट रहीं थीं। इस दौरान, राष्ट्रपति का काफिला जब आकाशवाणी चौक से गुजर रहा था तो सड़क किनारे कुछ बच्चे खड़े थे। वे राष्ट्रपति को देखने के लिए उत्साहित थे, जिसे देखते हुए उन्होंने अपना काफिला रुकवा दिया। राष्ट्रपति ने तोड़ा नियम नियमों के अनुसार, पूरे रूट में राष्ट्रपति का काफिला कहीं भी नहीं रुकता, लेकिन बच्चों की मासूमियत ने राष्ट्रपति का काफिला रुकवा दिया. काफिला जैसे ही रुका, वैसे ही सुरक्षाकर्मी मुस्तैद हो गए. राष्ट्रपति उत्साह के साथ गाड़ी से उतरीं और सीधे बच्चों और महिलाओं के पास पहुंच गईं।
Trending
- पंडरिया महाविद्यालय में 29 अक्टूबर को होगा ‘विकसित भारत युवा संवाद : नो योर वोट’ कार्यक्रम, मतदान के महत्व और एसआईआर प्रणाली पर जनप्रतिनिधियों से संवाद करेंगे युवा
- सरगुजा ओलंपिक में 4.16 लाख खिलाड़ियों का पंजीयन, विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताएं संपन्न
- कैंसर से जंग जीत चुके मरीजों की देखभाल पर फोकस, छत्तीसगढ़ में 49 डॉक्टरों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण
- द्वीप्ति योजना से छत्तीसगढ़ की 801 महिलाएं बनेंगी सौर ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की नई पहचान
- अर्नब तूफान के बीच छात्रों का प्रदर्शन : अधूरे स्कूल भवन को लेकर 15 किमी पैदल चलकर पहुंचे मैनपुर, SDM-BEO कार्यालय का किया घेराव
- प्रेसवार्ता: पुरानी नीति के तहत ही होगी धान खरीदी, कम उत्पादन में भी 21 क्विंटल प्रति एकड़ तक बोनस देने पर अभी निर्णय नहीं- कृषि मंत्री रामविचार नेताम
- बच्चों की सुरक्षा के साथ उनकी प्रतिभा, कौशल और आत्मविश्वास को भी मिले पूरा अवसर: डॉ. वर्णिका शर्मा
- राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू की अध्यक्षता में रायपुर में जनसुनवाई, 28 प्रकरणों की सुनवाई
Thursday, October 29
