
पब्लिकयूवाच – कांकेर । कांकेर ज़िले में प्रतापुर के जंगल में महला के पास एक आईईडी विस्फोट के बाद नक्सलियों और बीएसएफ कर्मियों के बीच मुठभेड़ हुई। जवान सुरक्षित हैं और आस-पास के इलाके में तलाश की जा रही है. घटना की पुष्टि बस्तर पुलिस महानिरीक्षक पी. सुंदरराज ने की।
