publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। दरअसल, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मीडियेटर और कुख्यात गैंगस्टर मयंक सिंह को रायपुर लाने की तैयारी की जा रही है। गैंगस्टर मयंक सिंह को 24 दिसंबर को रायपुर की कोर्ट में पेश किया जाएगा। रायपुर कोर्ट ने प्रोडक्शन वारंट जारी कर दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, जुलाई 2024 में तेलीबांधा स्थित कोल कंपनी के दफ्तर पर गोलीबारी हुई थी। गैंगस्टर मयंक सिंह इस वारदात का मुख्य आरोपी है। इस मामले में तेलीबांधा थाने में FIR दर्ज है। मयंक सिंह को कुख्यात गैंगस्टर अमन सव का सबसे करीबी माना जाता है। मयंक सिंह को इंटरपोल की मदद से अजरबैजान में गिरफ्तार किया गया था।
Trending
- छत्तीसगढ़ में भगवान बिरसा मुंडा के सपनों का साकार स्वरूप: जनजातीय विकास, कानूनी सुरक्षा और सुशासन की नई गाथा
- बस्तर के अन्नदाताओं के चेहरों पर छलकी खुशी, कम पैदावार के बावजूद मिलेगा प्रति एकड़ 13,839 रुपए का पूरा बोनस
- शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर, उनके परिवारों का सम्मान हम सभी का दायित्व- राज्यपाल रमेन डेका
- सुरक्षा, विश्वास और विकास से जनजातीय गौरव का पुनर्जागरण- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्ट्रीट वेंडर की चाय का लिया लुत्फ, पथ विक्रेताओं के साथ किया लंच
- अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के कल्याण से बनेगा विकसित भारत– अरुण साव
- बदल रहा है छत्तीसगढ़, संवर रहा है आदिवासियों की जिंदगी
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने की शिष्टाचार भेंट
Sunday, November 15
