
पब्लिकयूवाच-जांजगीर। जिले में एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है। अड़भार के स्कूल में क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया था, इस क्वारंटाइन सेंटर में ये मरीज रह रहा था। कोरोना पॉजिटिव मरीज को जांजगीर में बनाए गए कोविड-19 अस्पताल में भर्ती किया गया है।
दिल्ली से 5 दिन पहले ही ये ही मजदूर जांजगीर आया था। सक्ती एसडीएम डॉ. सुभाष राज ने नए मामले की पुष्टि की है।
