publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। लोग लगातार रैश ड्राइविंग कर रहे हैं, जिससे हर दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। बुधवार रात रायपुर में अलग-अलग जगहों पर तेज रफ्तार के कारण सड़क दुर्घटनाएं हुईं। शंकर एक्सप्रेस के ऊपर ही रॉन्ग साइड से आ रहे ऑटो के कारण एक-एक कर 6 से 7 एक्सीडेंट हुए। इसमें ज्यादातर वाहन चालक तो निकल गए,
लेकिन आखिर में एक कार और बाइक चालक को नुकसान उठाना पड़ा। एक ईवी कार के सामने से परखच्चे उड़ गए। इसी रोड में आगे बाइक और कार के दो एक्सीडेंट हुए। तेलीबांधा चौक के पास एक फॉर्चूनर और बीएमडब्ल्यू कार की भिड़ंत हो गई, जिसमें दोनों वाहन मालिकों को नुकसान उठाना पड़ा। सौभाग्य से किसी भी दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई। लेकिन ऐसी घटनाओं ने रात में तेज रफ्तार ड्राइविंग और पुलिस जांच पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Trending
- शहीद भगत सिंह की जयंती पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने किया सादर नमन
- 373 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन, पहले दिन 223 खिलाड़ी मैदान में उतरे; उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर बढ़ाया उत्साह
- सेवा संकल्प अभियान 2026: सेवा मेरा योगदान : स्वरोजगार को मिला संबल: 65 स्व-सहायता समूहों को 1.75 करोड़ रुपये से अधिक का बैंक क्रेडिट लिंकेज
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों से मिलकर जाना हाल
- समयबद्ध कार्ययोजना से तेज होगी विकास योजनाओं की रफ्तार, मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को दिए निर्देश
- बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- संकट की घड़ी में बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- कचरे को बनाया उपयोगी संसाधन : एनआईबीएसएम विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए ‘वेस्ट टू वेल्थ’ मॉडल
Tuesday, September 29
