panchayattantra24.- रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा शीतकालीन सत्र के चौथे दिन बुधवार को वंदे मातरम् पर चर्चा हुई। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा, वंदे मातरम केवल गीत नहीं, स्वतंत्रता आंदोलन की ऊर्जा है। वंदे मातरम के जब 50 वर्ष पूरे हुए तब भारत अंग्रेजों के गुलामी में था। वंदे मातरम के 100 साल पूरे हुए तो देश पर आपातकाल थोपा गया। अब 150 वर्ष वंदे मातरम को पूर्ण हो रहे हैं तो केंद्र में मोदी जी सरकार है, वंदे मातरम पर चर्चा इसलिए जरूरी है, क्योंकि आज हम नए युग की तरफ बढ़ रहे हैं।
रमन सिंह ने कहा, आज का दिन हमारे विधानसभा के लिए अवसर है कि हम सब एकत्रित होकर नवभारत के निर्माण में अपना योगदान सुरक्षित करें। डॉ. रमन सिंह ने सभी सदस्यों से आग्रह किया कि आज की चर्चा काफी महत्वपूर्ण है, इस पर अपने विचार खुल कर रखें। वंदे मातरम् पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा, मुझे समझ नहीं आ रहा कि इसमें बीच में नेहरू जी को क्यों लाया जा रहा है। कहा जाता है कि नेहरू जी ने इस गीत को तोड़ा और वह विभाजन का कारण बना। नेहरू जी ने इस जीत के साथ पूरी ईमानदारी से इस देश को एक नया बल शक्ति मिले इसलिए इस जीत के दो पंक्तियों को स्वीकार किया। चर्चा में मैं यह कहना चाहूंगा कि हम इतिहास को ना बिगड़ें। आने वाली पीढ़ी को अगर हम गलत रास्ता बता देंगे तो यह उचित नहीं होगा।
Trending
- शहीद भगत सिंह की जयंती पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने किया सादर नमन
- 373 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन, पहले दिन 223 खिलाड़ी मैदान में उतरे; उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर बढ़ाया उत्साह
- सेवा संकल्प अभियान 2026: सेवा मेरा योगदान : स्वरोजगार को मिला संबल: 65 स्व-सहायता समूहों को 1.75 करोड़ रुपये से अधिक का बैंक क्रेडिट लिंकेज
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों से मिलकर जाना हाल
- समयबद्ध कार्ययोजना से तेज होगी विकास योजनाओं की रफ्तार, मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को दिए निर्देश
- बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- संकट की घड़ी में बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- कचरे को बनाया उपयोगी संसाधन : एनआईबीएसएम विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए ‘वेस्ट टू वेल्थ’ मॉडल
Tuesday, September 29
