publicuwatch24.-रायपुर। समिति में मौजूद मजदूरों द्वारा ही धान की तौल, सिलाई एवं अन्य आवश्यक कार्य किए गए, जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई। सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं सहयोगपूर्ण होने के कारण धान विक्रय में उन्हें काफी सुविधा मिली।
सूरजपुर जिले के ग्राम खडगवाकला निवासी किसान सर्विस कुमार यादव द्वारा अपना धान सुंदरा सेवा सहकारी समिति में विक्रय किया गया। किसान सर्विस कुमार यादव ने बताया कि समिति में धान विक्रय की प्रक्रिया अत्यंत सुगम एवं व्यवस्थित रही।
किसान सर्विस कुमार यादव ने धान खरीदी व्यवस्था की सराहना करते हुए इसके लिए राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जो व्यवस्थाएं की गई हैं, उससे किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है और धान विक्रय प्रक्रिया सरल व पारदर्शी बनी है।
सरकार किसान हित में 21 क्विंटल प्रति एकड़ की 3100 रुपये की दर समिति के माध्यम से खरीद रहीं है l इसके अलावा टोकन मिलने और भुगतान प्राप्त करने में कोई समस्या नहीं हुई l
Trending
- शहीद भगत सिंह की जयंती पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने किया सादर नमन
- 373 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन, पहले दिन 223 खिलाड़ी मैदान में उतरे; उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर बढ़ाया उत्साह
- सेवा संकल्प अभियान 2026: सेवा मेरा योगदान : स्वरोजगार को मिला संबल: 65 स्व-सहायता समूहों को 1.75 करोड़ रुपये से अधिक का बैंक क्रेडिट लिंकेज
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों से मिलकर जाना हाल
- समयबद्ध कार्ययोजना से तेज होगी विकास योजनाओं की रफ्तार, मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को दिए निर्देश
- बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- संकट की घड़ी में बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- कचरे को बनाया उपयोगी संसाधन : एनआईबीएसएम विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए ‘वेस्ट टू वेल्थ’ मॉडल
Tuesday, September 29
