publicuwatch24.–रायपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत स्वच्छता दीदी के द्वारा डोर टू डोर कचरा संग्रहण का कार्य निरंतर किया जा रहा है। कचरा का उचित जगह निष्पादन भी किया जा रहा है l
कलेक्टर सूरजपुर के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ के मार्गदर्शन में जिले के जनपद सूरजपुर की ग्राम पंचायत तिलसीवा, जनपद प्रतापपुर की ग्राम पंचायत मरहट्टा एवं चंदौरा, तथा जनपद रामानुजनगर की ग्राम पंचायत पोंडी और उमेशपुर में स्वच्छता दीदियों द्वारा घर-घर जाकर कचरा संग्रहण किया जा रहा है।
इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों को स्वच्छ, स्वस्थ एवं पर्यावरण के अनुकूल बनाना है। डोर टू डोर कचरा संग्रहण से गांवों में साफ-सफाई की स्थिति में सुधार हो रहा है, वहीं ग्रामीणों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता भी बढ़ रही है।
उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामीण स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए इस अभियान को निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है।
Trending
- शहीद भगत सिंह की जयंती पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने किया सादर नमन
- 373 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन, पहले दिन 223 खिलाड़ी मैदान में उतरे; उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर बढ़ाया उत्साह
- सेवा संकल्प अभियान 2026: सेवा मेरा योगदान : स्वरोजगार को मिला संबल: 65 स्व-सहायता समूहों को 1.75 करोड़ रुपये से अधिक का बैंक क्रेडिट लिंकेज
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों से मिलकर जाना हाल
- समयबद्ध कार्ययोजना से तेज होगी विकास योजनाओं की रफ्तार, मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को दिए निर्देश
- बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- संकट की घड़ी में बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- कचरे को बनाया उपयोगी संसाधन : एनआईबीएसएम विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए ‘वेस्ट टू वेल्थ’ मॉडल
Tuesday, September 29
