publicuwatch24.-बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में मंदिर परिसर में आयोजित क्रिसमस पार्टी को लेकर विवाद गहरा गया है। इस मामले में पुलिस ने आयोजन समिति पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए धारा 151 के तहत कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि ईसाई समुदाय की नवजीवन सेवा समिति द्वारा यह आयोजन किया गया था, जिसके लिए पूर्व में किसी प्रकार की अनुमति नहीं ली गई थी। कार्यक्रम की सूचना मिलते ही क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई, जिसके बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, मंदिर परिसर में क्रिसमस पार्टी के दौरान नॉनवेज भोजन और गिफ्ट वितरण की व्यवस्था की गई थी। जैसे ही इस आयोजन की खबर स्थानीय हिन्दू संगठनों को मिली, उन्होंने मौके पर पहुंचकर आपत्ति दर्ज कराई और हंगामा शुरू हो गया। संगठनों का आरोप है कि मंदिर परिसर की पवित्रता का उल्लंघन किया गया और बिना अनुमति धार्मिक स्थल का उपयोग निजी आयोजन के लिए किया गया, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं।
हंगामे की सूचना मिलते ही सिरगिट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत कर शांति बनाए रखने की अपील की। इसके साथ ही हिन्दू संगठनों की ओर से पुलिस में लिखित शिकायत भी दी गई, जिसमें आयोजकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रारंभिक जांच की और शांति भंग की आशंका को देखते हुए धारा 151 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।
Trending
- फिंगरप्रिंट मैच नहीं होने पर भी मिलेगा राशन, बुजुर्ग हितग्राहियों के लिए खाद्य विभाग ने बताई वैकल्पिक व्यवस्था
- जल जीवन मिशन का 5,000 करोड़ रुपये भुगतान बकाया, 27 अक्टूबर को अर्धनग्न होकर कटोरा लेकर प्रदर्शन करेंगे ठेकेदार
- भाजपा की बैठकों में ‘मिशन-2028’ का शंखनाद, स्मृति ईरानी ने कहा- यह सिर्फ चुनावी लक्ष्य नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता, विकास और सुशासन का संकल्प
- 7 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म और हत्या पर उभरा संवेदना का ज्वार, कैंडल मार्च निकालकर लोगों ने दी श्रद्धांजलि
- छत्तीसगढ़ दौरे पर स्मृति ईरानी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की मुलाकात
- दुर्ग में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बोलेरो पिकअप के गुप्त चेंबर से 4 करोड़ रुपये नकद बरामद
- चक्रवाती तूफान के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना, किसानों को सतर्क रहने की सलाह
- ‘मन की बात’ देश की लोकशक्ति की आराधना और 140 करोड़ देशवासियों से आत्मीय संवाद का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Monday, October 26
