publicuwatch24.-रायपुर/दिल्ली। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू से MP बृजमोहन अग्रवाल ने मुलाकात की और बताया कि रायपुर एवं बिलासपुर एयरपोर्ट से जुड़े अहम विषयों पर सार्थक चर्चा की।
जिसमें रायपुर एयरपोर्ट के विस्तार, क्षमता वृद्धि एवं अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित किए जाने, रायपुर से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन और बिलासा देवी केवट हवाई अड्डा, बिलासपुर को शीघ्र पूर्ण रूप से चालू कर नियमित विमान सेवाएँ प्रारंभ करने तथा इसे 4C श्रेणी में उन्नयन हेतु ₹300 करोड़ के विशेष केंद्रीय अनुदान की माँग की। रायपुर एयरपोर्ट पर बढ़ते यात्री दबाव को देखते हुए अवसंरचना विस्तार समय की आवश्यकता है। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से छत्तीसगढ़ को निवेश, उद्योग, व्यापार, मेडिकल टूरिज्म और पर्यटन के क्षेत्र में नई गति मिलेगी।
बिलासपुर जैसे प्रमुख संभागीय मुख्यालय में एयरपोर्ट का पूर्ण संचालन न होना क्षेत्रीय असंतुलन है। इसके शुरू होने से उत्तरी छत्तीसगढ़ के लाखों नागरिकों को सीधी हवाई सुविधा और विकास को नई दिशा मिलेगी। केंद्रीय मंत्री ने विषयों को गंभीरता से लेते हुए सकारात्मक आश्वासन दिया है।
Trending
- कृषि मंत्री राम विचार नेताम के लगातार प्रयासों से छत्तीसगढ़ के किसानों को केंद्र की बड़ी सौगात, कृषि विकास के लिए मिले 181.99 करोड़ रुपए
- संजू की स्वर्णिम जीत पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने थपथपाई पीठ, कहा छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को मिलेगा उनके अनुभव का लाभ
- युवा केवल नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर निकलकर नई राह पर बढ़ रहा बस्तर, महिलाओं के हाथों में हुनर और आंखों में आत्मनिर्भरता का विश्वास
- सेवा की कहानी : चिरायु योजना: निःशुल्क उपचार से 12 वर्षीय तरुणा को मिला स्वस्थ जीवन का उपहार
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की तैयारियों की समीक्षा
- माटेगहन में आजीविका डबरी ने बदली किसान की तस्वीर, जल संरक्षण के साथ खेती और मत्स्य पालन से बढ़ी आय
- सेवा की कहानी : सेवा संकल्प अभियान; औषधीय खस की खेती से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम
Wednesday, September 30
