publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के पूर्व महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने आज दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय पहुँचकर नितिन नबीन से सौजन्य भेंट की एवं उन्हें भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। श्रीवास्तव ने कहा कि अपने संगठनात्मक अनुभव, दूरदर्शी नेतृत्व और जनसेवा की भावना से नितिन नबीन पार्टी की विचारधारा एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के हर वर्ग तक पहुँचाने का कार्य करेंगे तथा भाजपा संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे।
उन्होंने छत्तीसगढ़ के सह-प्रभारी एवं प्रभारी के रूप में नितिन नबीन की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व और सटीक रणनीति के परिणामस्वरूप राज्य में भाजपा को ऐतिहासिक जनादेश प्राप्त हुआ। संजय श्रीवास्तव ने विश्वास व्यक्त किया कि नितिन नबीन के मार्गदर्शन में भाजपा और अधिक सशक्त होकर नई ऊँचाइयों को स्पर्श करेगी।
Trending
- छत्तीसगढ़ में भगवान बिरसा मुंडा के सपनों का साकार स्वरूप: जनजातीय विकास, कानूनी सुरक्षा और सुशासन की नई गाथा
- बस्तर के अन्नदाताओं के चेहरों पर छलकी खुशी, कम पैदावार के बावजूद मिलेगा प्रति एकड़ 13,839 रुपए का पूरा बोनस
- शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर, उनके परिवारों का सम्मान हम सभी का दायित्व- राज्यपाल रमेन डेका
- सुरक्षा, विश्वास और विकास से जनजातीय गौरव का पुनर्जागरण- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्ट्रीट वेंडर की चाय का लिया लुत्फ, पथ विक्रेताओं के साथ किया लंच
- अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के कल्याण से बनेगा विकसित भारत– अरुण साव
- बदल रहा है छत्तीसगढ़, संवर रहा है आदिवासियों की जिंदगी
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने की शिष्टाचार भेंट
Sunday, November 15
