publicuwatch24.-बलौदाबाजार। कलेक्टर दीपक सोनी ने सोमवार को खाद्य, सहकारिता,कृषि एवं अन्य सम्बंधित विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर धान खरीदी प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी की लिमिट 1 लाख 36 हजार क्विंटल से बढाकर 1 लाख 82 हजार क्विंटल कर दिया गया है जिससे एक दिन में अधिक किसान धान बेच सकेंगे। उन्होंने उपार्जन केंद्रों से धान उठाव में तेजी लाने के निर्देश दिये।
कलेक्टर ने कहा कि किसानों से अतिरिक्त रकबा समर्पण अवशय कराएं ताकि शेष रकबा में अन्य किसी का धान बिक्री हेतु उपार्जन केन्द्र ना आए। उन्होने डीओ के विरुद्ध धान उठाव की समीक्षा करते हुए अधिक संख्या में ट्रक लगाने एवं उठाव में तेजी लाने कहा। इसके साथ ही मिलर्स पर निगरानी रखने के भी निर्देश दिये। चेक पोस्ट सहित संयुक्त टीम द्वारा सतत निगरानी और अवैध धान पर कार्यवाही के निर्देश दिये।
बताया गया कि जिले के सभी 166 उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी जारी है एवं अब तक 48248 किसानों से 220762 मेट्रिक टन धान खरीदी हुईं है। इसके साथ ही 22823किसानों का लगभग 362 हेक्टेयर रकबा समर्पण कराया गया है। जिले के 116 उपार्जन केंद्रों से डीओ के विरुद्ध धान उठाव शुरू हुआ है। अब तक 74813 मेट्रिक टन धान उठाव हेतु डीओ कटा है जिसके विरूद्ध 35789 मेट्रिक टन धान का उठाव हुआ है।
Trending
- छत्तीसगढ़ दौरे पर स्मृति ईरानी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की मुलाकात
- दुर्ग में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बोलेरो पिकअप के गुप्त चेंबर से 4 करोड़ रुपये नकद बरामद
- चक्रवाती तूफान के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना, किसानों को सतर्क रहने की सलाह
- ‘मन की बात’ देश की लोकशक्ति की आराधना और 140 करोड़ देशवासियों से आत्मीय संवाद का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- झारखंड से अवैध धान परिवहन करते दो पिकअप जब्त
- सिरोही नस्ल के बकरे ने बदली बृजलाल की तकदीर
- प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से संवर रही ग्राम मोंगरी की राह
- श्री रामलला दर्शन योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को अयोध्या में निःशुल्क दर्शन का लाभ
Monday, October 26
