publicuwatch24.com-रायपुर। अब DSP कल्पना वर्मा के खिलाफ राज्यपाल डेका से शिकायत की गई है, सामाजिक एवं आरटीआई कार्यकर्ता कुणाल शुक्ला ने निलंबन की कार्रवाई के साथ अचल-चल संपत्ति की जांच की मांग की है, कुणाल शुक्ला ने राज्यपाल से आग्रह किया है कि इस प्रकरण में निम्न कार्रवाई अविलंब की जाए
* उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक स्वतंत्र, उच्च-स्तरीय जांच समिति गठित की जाए।
* डीएसपी कल्पना वर्मा को निलंबित किया जाए तथा संबंधित सभी पुलिस अधिकारियों को जांच पूर्ण होने तक गैर-प्रभावी पदों पर रखा जाए।
*आयकर विभाग, ईडी और एसीबी/लोकायुक्त को मामले में शामिल कर अचल व चल संपत्ति की विस्तृत जांच कराई जाए।
* विभागीय अनुशासनात्मक कार्यवाही तत्काल शुरू की जाए।
बता दें कि रायपुर के कारोबारी दीपक टंडन ने अक्टूबर महीने में खम्हारडीह थाना में शिकायत की थी। शिकायत पर टंडन ने आरोप लगाया था, कि डीएसपी और उनके परिजनों पर पैसे, गाड़ी और ज्वैलरी लिए।अब उनके द्वारा सामान को वापस नहीं किया गया। कारोबारी की शिकायत पर खम्हारडीह पुलिस ने एक्शन नहीं लिया, तो कारोबारी ने मीडिया को पूरे मामले की जानकारी दी। मीडिया में मामला आने के बाद खम्हारडीह पुलिस ने मामले में जांच शुरू की है, लेकिन पूरे मामले में खम्हारडीह पुलिस के जिम्मेदारी अधिकृत जानकारी देने से बच रहे थे।
Trending
- मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा में 2.84 करोड़ रूपये के सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत
- सरकार बाढ़ प्रभावित परिवार को करेगी हरसंभव मदद- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
- सेवा संकल्प अभियान 2026 : सेवा मेरा योगदान: उम्र नहीं बनी हुनर की सीमा, ‘जशपुर सियान आइडल’ में वरिष्ठ नागरिकों ने दिखाई प्रतिभा
- बलौदाबाजार जिला प्रशासन की सतर्कता से बाढ़ प्रभावित 120 लोगों का सफल रेस्क्यू
- एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, छत्तीसगढ़ की संजू देवी ने निभाई अहम भूमिका; CM साय ने वीडियो कॉल कर दी बधाई, कहा- आपकी सफलता प्रदेश की बेटियों के लिए प्रेरणा
- स्वर्ण पदक विजेता टीम की सदस्य संजू देवी को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सार्वजनिक वितरण प्रणाली का प्रभावी क्रियान्वयन
- पंडरीपानी में एसबीआई की नई शाखा से 60 गांवों को मिली बैंकिंग सुविधा
Saturday, September 26
