Publicuwatch24.com-एमसीबी। जिले के चिरमिरी नगर निगम क्षेत्र में एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां की चाय न बनने को लेकर हत्या कर दी। चाय बनाने से मना करने पर बेटे ने फरसे से वार कर मां को मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद खुद पोड़ी थाना पहुँच कर रिपोर्ट दर्ज कराई पुलिस ने मामले में आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।
चिरमिरी नगर निगम क्षेत्र वार्ड क्रमांक एक के ग्राम लामीगोड़ा का मामला है जहा प्रार्थी अर्जुन सिंह (34) निवासी लामीगोड़ा, पोड़ी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के अनुसार, सुबह सोकर उठने के बाद आरोपी अर्जुन सिंह ने अपनी मां शांति बाई से चाय बनाने को कहा। मां शांति बाई (65) ने चाय बनाने से इनकार कर दिया और कहा कि वह खुद चाय बनाकर पी ले इस बात पर आरोपी अर्जुन सिंह अचानक आक्रोशित हो गया और गुस्से में आकर उसने घर में रखा लोहे का फरसा उठाया और अपनी मां शांति बाई के गर्दन पर कई बार वार कर दिया जिससे उसकी मां की मौके पर ही मौत हो गई।
हत्या के बाद खुद बेटे ने पोड़ी थाना पहुंच कर घटना की जानकारी दी। घटना के बाद पोड़ी थाने में अपराध दर्ज कर लिया और पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर घटना स्थल पर पहुंच कर जांच शुरू की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी अर्जुन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। वही पूछताछ के दौरान आरोपी अर्जुन सिंह ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उसकी निशान देही पर हत्या में इस्तेमाल लोहे का फरसा जब्त कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह के द्वारा बताया गया कि 10 दिसम्बर को हमे सूचना मिली कि लामीगोड़ागांव में एक मर्डर हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस पहुँची और वहां देखा गया कि जो पुत्र है वह अपने माँ की हत्या कर दी है। अब तक कि जांच पड़ताल में ये पता चला है कि छोटी सी बात को लेकर ही पुत्र काफी आक्रोशित हो गया और माँ की हत्या कर दी चाय बनाने को लेकर मना कर दिया था इस बात को लेकर आक्रोशित हो गया था पुलिस मामले की गम्भीरता को लेते हुए सारे साक्ष्य इकट्ठा करके जांच कर रही है और फिलहाल हमने आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।
Trending
- मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा में 2.84 करोड़ रूपये के सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत
- सरकार बाढ़ प्रभावित परिवार को करेगी हरसंभव मदद- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
- सेवा संकल्प अभियान 2026 : सेवा मेरा योगदान: उम्र नहीं बनी हुनर की सीमा, ‘जशपुर सियान आइडल’ में वरिष्ठ नागरिकों ने दिखाई प्रतिभा
- बलौदाबाजार जिला प्रशासन की सतर्कता से बाढ़ प्रभावित 120 लोगों का सफल रेस्क्यू
- एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, छत्तीसगढ़ की संजू देवी ने निभाई अहम भूमिका; CM साय ने वीडियो कॉल कर दी बधाई, कहा- आपकी सफलता प्रदेश की बेटियों के लिए प्रेरणा
- स्वर्ण पदक विजेता टीम की सदस्य संजू देवी को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सार्वजनिक वितरण प्रणाली का प्रभावी क्रियान्वयन
- पंडरीपानी में एसबीआई की नई शाखा से 60 गांवों को मिली बैंकिंग सुविधा
Saturday, September 26
