Publicuwatch24.com-बलरामपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) पूरे प्रदेश में जरूरतमंद और निम्नवर्गीय परिवारों के सपनों को वास्तविक रूप दे रही है। राज्य के विभिन्न जिलों की तरह बलरामपुर जिले से भी इस योजना के सफल क्रियान्वयन की प्रेरक कहानियाँ सामने आ रही हैं।
जनपद पंचायत बलरामपुर के ग्राम चंदौरा निवासी शोभित बेक उन लाभार्थियों में शामिल हैं, जिनका जीवन इस योजना के चलते पूरी तरह बदल गया। पहले वे अपने परिवार के साथ मिट्टी के कच्चे घर में रहते थे और सीमित आय के कारण पक्का घर बनाना उनके लिए असंभव था। कृषि और मजदूरी के सहारे चलने वाली आजीविका के बीच सुरक्षित मकान का सपना अधूरा ही दिखता था।
वर्ष 2024-25 में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत 1 लाख 20 हजार रुपये की स्वीकृत राशि मिलने से उनका सपना साकार हुआ। प्राप्त अनुदान और महात्मा गांधी नरेगा के माध्यम से मिली मजदूरी सहायता से उन्होंने अपने परिवार के लिए मजबूत, सुरक्षित और सुविधाजनक पक्का घर तैयार किया।
शोभित बेक का परिवार अब बिना किसी चिंता के सुरक्षित घर में जीवन यापन कर रहा है। वे भावुक होकर कहते हैं कि प्रधानमंत्री आवास योजना ने मेरा जीवन बदल दिया। अब हमें न बारिश का डर है, न ही किसी असुरक्षा का। यह घर हमारी खुशियों की नई शुरुआत है।
राज्यभर में इस योजना ने शोभित बेक जैसे हजारों जरूरतमंद परिवारों के सपनों को पंख दिए हैं। जहां कभी कच्चे मकानों में कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता था, वहीं अब पक्के घर मिलने से ग्रामीण परिवारों को सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर प्राप्त हो रहा है।
Trending
- राम मंदिर चंदा विवाद पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी का पलटवार, बोले— दोषी बचेंगे नहीं, आस्था पर सवाल उठाने वालों को जनता पहचानती है
- टला बड़ा हादसा: तेज हवा-तूफान में चोखरधानी रेस्टोरेंट की पार्किंग शेड गिरी, कई वाहन हुए क्षतिग्रस्त
- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, सौर ऊर्जा का अधिक से अधिक उपयोग करें
- नशा मुक्त भारत की दिशा में कानूनी जागरूकता का सशक्त अभियान : सूरजपुर में तीन दिवसीय नशा निषेध कार्यक्रम संपन्न
- संभाग स्तरीय रोजगार मेले में युवाओं का बढ़ाया उत्साह, मंत्री श्री राजेश अग्रवाल बोलेकृ प्रतिभा और कौशल को मिलेगा बेहतर अवसर
- नीट पेपर लीक की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए शिक्षा मंत्री तत्काल इस्तीफ दे- मोहन मरकाम
- बस्तर में लौट रही रौनक: मर्दापाल के साप्ताहिक हाट में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का औचक दौरा
- नक्सल मुक्त बस्तर के नव निर्माण में समाज निभाए अग्रणी भूमिका : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
Saturday, June 27
