publicuwatch24.-रायपुर। राज्य शासन के निर्देशानुसार बलौदाबाजार भाटापारा कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन में जिले में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं में निरंतर वृद्धि हो रही है। जिला अस्पताल में उन्नत तकनीक से लैस मशीनों से जांच की जा रही है। यहां स्थापित सीटी स्कैन मशीन से रोगों की तुरंत पहचान होने से मरीजों का सही व शीघ्र ईलाज संभव हुआ है।
जिला चिकित्सालय बलौदाबाजार में सी.टी.स्केन की सुविधा मरीजों को मिल रही है जिसमें अभी तक लगभग 5100 मरीजों का सीटी स्केन किया जा चुका है। प्रतिमाह लगभग 200 मरीजों का सी.टी. स्केन किया जाता है। जिला चिकित्सालय में सी.टी. स्केन की सुविधा प्रारंभ होने से स्ट्रोक, चोट, फ्रेक्चर, ट्यूमर इत्यादि की पहचान तुरंत हो जाती है। तेजी से सही निदान होने पर ईलाज भी समय पर शुरू हो जाता है जिससे जीवन बचाने की संभावना बढ़ गई है। अब दूर शहरो में जाकर स्केन कराने की जरूरत नही पड़ती।
आसपास के क्षेत्र के लोगो को आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधा उनके शहर में ही उपलब्ध हो रही है। इससे मरीजों के पैसे एवं समय दोनो की बचत हो रही है।
उल्लेखनीय है कि सीटी (कम्प्यूटरीकृत टोमोग्राफी) स्कैन एक चिकित्सा इमेजिंग प्रक्रिया है जो शरीर के अंदर की विस्तृत त्रि-आयामी छवियां बनाने के लिए एक्स-रे और कंप्यूटर का उपयोग करती है। यह हड्डियों, मांसपेशियों, अंगों और रक्त वाहिकाओं की विस्तृत छवियां प्रदान करके बीमारियों और चोटों का निदान करने में मदद करता है।
Trending
- शासन के बल्क परचेस निर्णय से छत्तीसगढ़ में आवासीय योजनाओं को मिली नई गति, संस्थाओं ने खरीदे 226 आवास
- मंत्री टंक राम वर्मा की विशेष पहल पर 6 करोड़ 60 लाख की अनुमानित लागत के 67 निर्माण कार्यों की स्वीकृति
- कवर्धा विधायक विजय शर्मा के सख्त रूख के बीच कबीरधाम में कार्रवाई जारी, अब तक तीन ठेकेदारों पर दर्ज हुई एफआईआर
- बस्तर दशहरा सामाजिक समरसता, सामूहिक आस्था और लोकतांत्रिक मूल्यों का जीवंत प्रतीक-राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयासों से जशपुर में आकार ले रही 3147 करोड़ रुपये की भारतमाला परियोजना
- केल्हारी बस दुर्घटना में घायल लोगों का स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जाना कुशलक्षेम
- राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु छत्तीसगढ़ प्रवास के पश्चात रायपुर से हुईं रवाना
- आदिवासी समाज की परंपरागत व्यवस्था सामाजिक एकता, न्याय और सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण- राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु
Friday, October 23
