publicuwatch24.-रायपुर। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ अब आम नागरिकों तक प्रभावी रूप से पहुँच रहा है। योजना के तहत लोग अपने घरों की छतों पर सोलर प्लांट स्थापित कर न केवल बिजली बिलों में उल्लेखनीय कमी ला रहे हैं, बल्कि ऊर्जा आत्मनिर्भरता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी सार्थक कदम बढ़ा रहे हैं।
गोल बाजार, खैरागढ़ निवासी श्री प्रेमचंद जैन इसका एक बेहतर उदाहरण हैं। उन्होंने अपने घर की छत पर ऑन-ग्रिड सोलर प्लांट स्थापित किया है, जिसके माध्यम से नवंबर माह में लगभग 400 यूनिट बिजली का उत्पादन हुआ। इसी अवधि में उनकी वास्तविक खपत मात्र 290 यूनिट रही। इस प्रकार श्री जैन ने अपनी जरूरत से अधिक ऊर्जा उत्पन्न कर न केवल बिजली बिल लगभग शून्य कर लिया, बल्कि अतिरिक्त बिजली ग्रिड को प्रदान कर आर्थिक लाभ भी प्राप्त किया।
जैन ने बताया कि सोलर प्लांट स्थापना की पूरी प्रक्रिया सरल और पारदर्शी रही। उन्हें सरकारी सब्सिडी का लाभ भी समय पर मिला, जिससे स्थापना लागत में काफी कमी आई। उनके अनुसार सोलर ऊर्जा केवल बचत का साधन नहीं, बल्कि भविष्य और पर्यावरण के लिए एक सुरक्षित निवेश है, जो आने वाले वर्षों में हर घर की जरूरत बनेगा।
योजना के तहत उपभोक्ता इच्छानुसार ऑनलाइन वेंडर का चयन कर सकते हैं और आवेदन प्रक्रिया पूर्णतः डिजिटल, सुगम एवं पारदर्शी है। इसके लिए
https://pmsuryaghar.gov.in/#/
पीएम सूर्य घर ऐप, मोर बिजली ऐप, विभागीय वेबसाइट, टोल-फ्री नंबर 1912 तथा नजदीकी छत्तीसगढ राज्य विद्युत वितरण कम्पनी लिमिटेड कार्यालयों के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।
Trending
- शासन के बल्क परचेस निर्णय से छत्तीसगढ़ में आवासीय योजनाओं को मिली नई गति, संस्थाओं ने खरीदे 226 आवास
- मंत्री टंक राम वर्मा की विशेष पहल पर 6 करोड़ 60 लाख की अनुमानित लागत के 67 निर्माण कार्यों की स्वीकृति
- कवर्धा विधायक विजय शर्मा के सख्त रूख के बीच कबीरधाम में कार्रवाई जारी, अब तक तीन ठेकेदारों पर दर्ज हुई एफआईआर
- बस्तर दशहरा सामाजिक समरसता, सामूहिक आस्था और लोकतांत्रिक मूल्यों का जीवंत प्रतीक-राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयासों से जशपुर में आकार ले रही 3147 करोड़ रुपये की भारतमाला परियोजना
- केल्हारी बस दुर्घटना में घायल लोगों का स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जाना कुशलक्षेम
- राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु छत्तीसगढ़ प्रवास के पश्चात रायपुर से हुईं रवाना
- आदिवासी समाज की परंपरागत व्यवस्था सामाजिक एकता, न्याय और सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण- राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु
Friday, October 23
