publicuwatch24.-रायपुर. सूदखोरी, ब्लैकमेलिंग और मारपीट के मामलों में हिस्ट्रशीटर वीरेंद्र तोमर उर्फ रूबी और रोहित तोमर के खिलाफ मंगलवार को देवेंद्र नगर थाने में ब्लैकमेलिंग और ठगी का एक और केस दर्ज किया गया. 5 माह में दोनों भाइयों पर दर्ज यह आठवां केस है.
शंकर नगर निवासी संजय चांडक ने शिकायत में बताया कि 8 अगस्त 2021 को वीरेंद्र तोमर परिवार के साथ दुकान में आया था. वह अपने नए घर के लिए पर्दे, बेडशीट, सोफा कवर सहित अन्य सामान ले गया. वह दोबारा भी आया और सामान खरीदा. कुल 10.50 लाख रुपए का सामान लिया, लेकिन भुगतान नहीं किया. एक साल तक फोन करने पर गुमराह करता रहा. बाद में धमकाने लगा. इससे डरकर चांडक शांत हो गया. अब वीरेंद्र की गिरफ्तारी के बाद उसने रिपोर्ट दर्ज कराई है. तोमर ब्रदर्स के खिलाफ इस साल पांच माह में मारपीट, वसूली, ब्लैकमेलिंग और सूदखोरी के 8 केस दर्ज हुए हैं. तेलीबांधा में रोहित के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज है.
कारोबारी नरेश सचदेवा ने 2.5 लाख कर्ज लेकर 20 लाख लौटाए. गोपाल कुमार ने 2 लाख लेकर 28 लाख लौटाए. हरीश कछवाहा ने 3.5 लाख लेकर 50 लाख लौटाए. जयदीप बैनर्जी ने 16 लाख लेकर 52 लाख चुका दिए हैं.
Trending
- छत्तीसगढ़ में भगवान बिरसा मुंडा के सपनों का साकार स्वरूप: जनजातीय विकास, कानूनी सुरक्षा और सुशासन की नई गाथा
- बस्तर के अन्नदाताओं के चेहरों पर छलकी खुशी, कम पैदावार के बावजूद मिलेगा प्रति एकड़ 13,839 रुपए का पूरा बोनस
- शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर, उनके परिवारों का सम्मान हम सभी का दायित्व- राज्यपाल रमेन डेका
- सुरक्षा, विश्वास और विकास से जनजातीय गौरव का पुनर्जागरण- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्ट्रीट वेंडर की चाय का लिया लुत्फ, पथ विक्रेताओं के साथ किया लंच
- अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के कल्याण से बनेगा विकसित भारत– अरुण साव
- बदल रहा है छत्तीसगढ़, संवर रहा है आदिवासियों की जिंदगी
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने की शिष्टाचार भेंट
Sunday, November 15
