
पब्लिकयूवाच – छत्तीसगढ़ । बिलासपुर में एक युवती को बंधक बनाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ, जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने छापामारी शुरू कर युवती का रेस्क्यू किया।
दरअसल मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है जहां, बंधक युवती ने सोशल मीडिया में अपना एक वीडियो वायरल किया था। वीडियो में युवती ने पिता और भाई द्वारा प्रताड़ित करने और घर में कैद कर रखने का जिक्र किया था। युवती वीडियो में मदद की गुहार लगा रही थी।
युवती के बताए पते के मुताबिक जब ये वीडियो तोरवा पुलिस के हाथ लगा, पुलिस ने तत्काल रेस्क्यू कर युवती को बंधकमुक्त कराया। युवती ने पुलिस को बताया, कि उसके पिता और सगे भाई ने उसे कई दिनों से एक कमरे में बंद करके रखा था। उसके पिता और भाई ने उसका मोबाइल तोड़ दिया था।