Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नवाचार का केंद्र बना गंगरेल : 200 से अधिक फाउंडर्स ने पिच किए अपने बिजनेस आइडिया

    August 17, 2026

    दोस्तों से लगाई शर्त और कूद गया बांगो डैम में, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला युवक, NDRF चला रही रेस्क्यू अभियान

    August 17, 2026

    वैद्य फूड प्रोडक्ट पर खाद्य विभाग ने देर रात मारा छापा, 300 किग्रा पनीर किया सील, जांच के बाद होगी कार्रवाई

    August 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नवाचार का केंद्र बना गंगरेल : 200 से अधिक फाउंडर्स ने पिच किए अपने बिजनेस आइडिया
    • दोस्तों से लगाई शर्त और कूद गया बांगो डैम में, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला युवक, NDRF चला रही रेस्क्यू अभियान
    • वैद्य फूड प्रोडक्ट पर खाद्य विभाग ने देर रात मारा छापा, 300 किग्रा पनीर किया सील, जांच के बाद होगी कार्रवाई
    • पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा से पहले चेन स्नैचिंग, कलश यात्रा में आरोपियों ने महिलाओं को बनाया निशाना, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
    • रायपुर में ‘सावन क्वींस 2026’ का हुआ भव्य आयोजन, ग्रीन कोड थीम पर मनमोहक प्रस्तुतियों से महिलाओं ने बिखेरा जलवा
    • छात्रहित में लिया गया फैसला- मंत्री टंक राम वर्मा
    • ​भौतिक प्रगति के साथ अपनी समृद्ध परंपरा और मानवीय मूल्यों को सहेजकर रखना ही सच्चा विकास- मंत्री टंक राम वर्मा
    • जवानों के शौर्य ने लिखा बस्तर का नया इतिहास: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 17
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      रायपुर में ‘सावन क्वींस 2026’ का हुआ भव्य आयोजन, ग्रीन कोड थीम पर मनमोहक प्रस्तुतियों से महिलाओं ने बिखेरा जलवा

      August 17, 2026

      छात्रहित में लिया गया फैसला- मंत्री टंक राम वर्मा

      August 16, 2026

      पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया सादर नमन

      August 16, 2026

      मुख्यमंत्री ने रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का किया शुभारंभ, छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को नई मजबूती

      August 16, 2026

      असम के बाढ़ पीड़ितों के लिए छत्तीसगढ़ की बड़ी पहल: सीएम विष्णु देव साय ने राज्यपाल को सौंपा 5 करोड़ का चेक

      August 16, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » अस्थायी फटाका दुकानों का कलेक्टर दीपक सोनी ने किया निरीक्षण 
    छत्तीसगढ

    अस्थायी फटाका दुकानों का कलेक्टर दीपक सोनी ने किया निरीक्षण 

    adminBy adminOctober 17, 2025No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

     
     publicuwatch24.-बलौदाबाजार। दीपावली पर्व नजदीक है और रोशनी व आतिशबाजी के इस त्यौहार को सुरक्षित तरीके से मनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में बलौदाबाजार जिले के दशहरा मैदान में लगाए जा रहे फटाका दुकानों के अस्थायी बाजार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार को कलेक्टर दीपक सोनी ने स्वयं मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कहा कि 
     दीपावली के दौरान जिले में विभिन्न स्थानों पर पटाखों की दुकानें लगाई गई हैं, जहां प्रतिदिन सैकड़ों लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में सुरक्षा के सभी मानक और नियमों का पालन अनिवार्य है। उन्होंने अधिकारियों और वेंडर्स को निर्देश दिया कि प्रत्येक दुकान में कम से कम 5 किलो का अग्निशामक यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर) अवश्य रखा जाए। इसके अलावा हर दुकान के पास पानी से भरे टैंक या ड्रम, रेत की बोरी और नजदीक में फायर ब्रिगेड वाहन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। 
     कलेक्टर सोनी ने स्पष्ट कहा कि सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्टॉल्स में लगाई गई विद्युत वायरिंग की जांच के निर्देश दिए और कहा कि “कहीं भी ढीली वायरिंग या ओवरलोड कनेक्शन न हो। यह त्योहार खुशियों का पर्व है, लेकिन थोड़ी सी लापरवाही बड़ा हादसा बन सकती है। इसलिए प्रशासन हर स्तर पर चौकसी बरत रहा है।” निरीक्षण के दौरान उन्होंने दुकान संचालकों से भी बातचीत की और यह सुनिश्चित किया कि पटाखों का भंडारण निर्धारित मात्रा और मानक के अनुसार ही किया जा रहा है। कलेक्टर ने कहा कि किसी भी दुकान में लाइसेंस सीमा से अधिक पटाखे रखने या बिक्री करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पटाखा बाजारों की निगरानी के लिए अधिकारियों की एक विशेष कमेटी गठित की गई है, जो लगातार सेफ्टी ऑडिट कर रही है। 
    यह कमेटी पटाखा दुकानों की संरचना, विद्युत व्यवस्था, अग्नि सुरक्षा और आपात स्थिति से निपटने की तैयारी का निरीक्षण कर रही है। कलेक्टर ने कहा, “हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि दीपावली का पर्व हर नागरिक के लिए सुरक्षित और खुशहाल हो। इसके लिए प्रशासन पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है।” उन्होंने बताया कि सभी SDM और तहसीलदारों को भी अपने-अपने क्षेत्रों में पटाखा बाजारों का दौरा करने और वहां की व्यवस्थाओं की समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं।
     कलेक्टर सोनी ने आम नागरिकों से भी अपील की कि वे पटाखों की खरीद और उपयोग के दौरान सावधानी बरतें। उन्होंने कहा, “बच्चे पटाखे हमेशा बड़ों की देखरेख में ही जलाएं, खुले मैदान या सुरक्षित स्थानों पर ही आतिशबाजी करें, और नशे की हालत में कभी भी पटाखों का उपयोग न करें।” प्रशासन ने पुलिस विभाग, नगर पालिका और अग्निशमन दल को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं ताकि किसी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके। जिले के सभी पटाखा बाजारों में सेफ्टी गश्त और कंट्रोल रूम की 
     व्यवस्था भी की गई है। इस मौके पर एसडीएम, नगरपालिका अधिकारी, फायर विभाग के अधिकारी और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्टर ने सभी को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि दीपावली के दौरान किसी प्रकार की दुर्घटना न हो और बाजार पूरी तरह सुरक्षित रहे। प्रशासन की ओर से बताया गया है कि पटाखा बाजारों में प्रवेश और निकास मार्ग को भी खुले और बाधारहित रखा गया है, ताकि भीड़ की स्थिति में किसी तरह की अफरा-तफरी न मचे। साथ ही रात के समय प्रकाश व्यवस्था को और बेहतर किया गया है। बलौदाबाजार प्रशासन के इन प्रयासों से साफ है कि इस बार दीपावली का पर्व न सिर्फ रोशनी और उल्लास का प्रतीक बनेगा, बल्कि सुरक्षा और जिम्मेदारी का संदेश भी देगा।
     

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    नवाचार का केंद्र बना गंगरेल : 200 से अधिक फाउंडर्स ने पिच किए अपने बिजनेस आइडिया

    August 17, 2026

    दोस्तों से लगाई शर्त और कूद गया बांगो डैम में, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला युवक, NDRF चला रही रेस्क्यू अभियान

    August 17, 2026

    वैद्य फूड प्रोडक्ट पर खाद्य विभाग ने देर रात मारा छापा, 300 किग्रा पनीर किया सील, जांच के बाद होगी कार्रवाई

    August 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202340

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201931

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202027
    Don't Miss
    छत्तीसगढ

    नवाचार का केंद्र बना गंगरेल : 200 से अधिक फाउंडर्स ने पिच किए अपने बिजनेस आइडिया

    By Publicuwatch AutherAugust 17, 20260

    publicuwatch24.-धमतरी. धमतरी के गंगरेल जलाशय में रविवार को उद्यमिता और नवाचार का अनूठा संगम देखने…

    दोस्तों से लगाई शर्त और कूद गया बांगो डैम में, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला युवक, NDRF चला रही रेस्क्यू अभियान

    August 17, 2026

    वैद्य फूड प्रोडक्ट पर खाद्य विभाग ने देर रात मारा छापा, 300 किग्रा पनीर किया सील, जांच के बाद होगी कार्रवाई

    August 17, 2026

    पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा से पहले चेन स्नैचिंग, कलश यात्रा में आरोपियों ने महिलाओं को बनाया निशाना, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    August 17, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    नवाचार का केंद्र बना गंगरेल : 200 से अधिक फाउंडर्स ने पिच किए अपने बिजनेस आइडिया

    August 17, 2026

    दोस्तों से लगाई शर्त और कूद गया बांगो डैम में, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला युवक, NDRF चला रही रेस्क्यू अभियान

    August 17, 2026

    वैद्य फूड प्रोडक्ट पर खाद्य विभाग ने देर रात मारा छापा, 300 किग्रा पनीर किया सील, जांच के बाद होगी कार्रवाई

    August 17, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202340

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201931
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.