Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    अपनी माटी और खेती-किसानी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आत्मीय जुड़ाव

    August 17, 2026

    अबूझमाड़ की पारंपरिक स्वास्थ्य और भोजन परंपरा पर विदेशों से भी हो रहा शोध, वैद्य सम्मेलन में पारंपरिक ज्ञान के संरक्षण और वनौषधियों के संवर्धन पर जोर

    August 17, 2026

    राज्य सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त जैन ने किया ध्वजारोहण

    August 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अपनी माटी और खेती-किसानी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आत्मीय जुड़ाव
    • अबूझमाड़ की पारंपरिक स्वास्थ्य और भोजन परंपरा पर विदेशों से भी हो रहा शोध, वैद्य सम्मेलन में पारंपरिक ज्ञान के संरक्षण और वनौषधियों के संवर्धन पर जोर
    • राज्य सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त जैन ने किया ध्वजारोहण
    • भरी बरसात में छात्र-पालक ने स्कूल में ताला जड़कर किया प्रदर्शन, शिक्षकों की नियुक्ति की मांग के साथ युक्तियुक्तकरण पर उठाए सवाल…
    • पति को डूबता देख तालाब में कूदी पत्नी, दोनों की डूबने से मौत
    • नवाचार का केंद्र बना गंगरेल : 200 से अधिक फाउंडर्स ने पिच किए अपने बिजनेस आइडिया
    • दोस्तों से लगाई शर्त और कूद गया बांगो डैम में, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला युवक, NDRF चला रही रेस्क्यू अभियान
    • वैद्य फूड प्रोडक्ट पर खाद्य विभाग ने देर रात मारा छापा, 300 किग्रा पनीर किया सील, जांच के बाद होगी कार्रवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 17
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      अपनी माटी और खेती-किसानी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आत्मीय जुड़ाव

      August 17, 2026

      अबूझमाड़ की पारंपरिक स्वास्थ्य और भोजन परंपरा पर विदेशों से भी हो रहा शोध, वैद्य सम्मेलन में पारंपरिक ज्ञान के संरक्षण और वनौषधियों के संवर्धन पर जोर

      August 17, 2026

      राज्य सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त जैन ने किया ध्वजारोहण

      August 17, 2026

      रायपुर में ‘सावन क्वींस 2026’ का हुआ भव्य आयोजन, ग्रीन कोड थीम पर मनमोहक प्रस्तुतियों से महिलाओं ने बिखेरा जलवा

      August 17, 2026

      छात्रहित में लिया गया फैसला- मंत्री टंक राम वर्मा

      August 16, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » मुख्यमंत्री साय का निर्देश: तेंदूपत्ता संग्राहकों को 7 से 15 दिन में हो भुगतान, लघु वनोपज स्टार्टअप को दें बढ़ावा
    रायपुर

    मुख्यमंत्री साय का निर्देश: तेंदूपत्ता संग्राहकों को 7 से 15 दिन में हो भुगतान, लघु वनोपज स्टार्टअप को दें बढ़ावा

    adminBy adminOctober 13, 2025No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    Publicuwatch24.com-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय में कलेक्टर और डीएफओ कॉन्फ्रेंस चल रही है। मुख्यमंत्री उच्चस्तरीय बैठक में वन विभाग के कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। सीएम साय ने वनों से आजीविका के तहत तेंदूपत्ता संग्राहकों को लाभान्वित करने पर चर्चा की। उन्होंन कहा कि तेंदूपत्ता का भुगतान सात से 15 दिनों में किया जाना सुनिश्चित किया जाए। सभी भुगतान बैंक खातों के माध्यम से किया जाना सुनिश्चित करें। भुगतान की जानकारी sms के माध्यम से संग्राहक के मोबाइल पर भेजने की व्यवस्था की जाए।
    सीएम साय ने कहा, लगभग 15 लाख 60 हजार संग्राहक को जानकारी ऑनलाइन मिली। तेंदूपत्ता संग्रहण की पूरी प्रक्रिया को कंप्यूटरीकृत करने की पहल हो। सीएम साय ने बीजापुर, सुकमा, नारायणपुर, जिलों में पिछले सीजन में हुए तेंदूपत्ता संग्रहण की जानकारी ली और आने वाले सीजन के लिए कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए।
    एक पेड़ मां के नाम अभियान : दो वर्षों में 6 करोड़ से अधिक पौधों का रोपण
    सीएम साय ने कहा, एक पेड़ मां के नाम अभियान में दो वर्षों में 6 करोड़ से अधिक पौधों का रोपण हुआ है। माइक्रो अर्बन फॉरेस्ट वृक्षारोपण की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा, इकोटूरिज्म में आजीविका के बड़े साधन छुपे हुए हैं। राज्य में 240 नैसर्गिक पर्यटन केंद्र हैं, बड़ी संख्या में इनसे स्थानीय युवाओं और लोगों को सालभर रोजगार प्राप्त होता है। इनसे अप्रत्यक्ष रूप से लगभग दो हजार परिवार लाभान्वित हो रहे हैं।
    बांस वन आधारित आजीविका को बढ़ावा दिया जाए : सीएम
    3.71 लाख हेक्टेयर कुल उत्पादक बांस वन क्षेत्र है। मुख्यमंत्री ने बाजार में ज्यादा कीमत पर विक्रय होने वाली बांस की प्रजातियों को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, विशेष पिछड़ी जनजातियों की आय का मुख्य साधन बांस और उससे बने उत्पाद हैं। बांस वन आधारित आजीविका को बढ़ावा दिया जाए। राज्य में 28 बांस प्रसंस्करण केंद्रों को सक्रिय करना है। बांस शिल्पकारों को मार्केट से संपर्क स्थापित करने में सहयोग करना है। जनजातीय परिवारों को बाजार की मांग के अनुसार प्रशिक्षण दिया जाए।
    लघु वनोपज आधारित स्टार्टअप को बढ़ावा देने के निर्देश
    कलेक्टर-डीएफओ कान्फ्रेंस में सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, लघु वनोपजों को वनाचलों में आजीविका का महत्वपूर्ण साधन के रूप में विकसित किया जाए। लघु वनोपज आधारित स्टार्टअप को बढ़ावा दें। वन धन केन्द्रों को मजबूत करें। उन्होंने कहा, छतीसगढ़ हर्बल और संजीवनी के उत्पादों को प्रमोट करें। ग्रामीण-शहरी इलाकों में इन उत्पादों को अधिक से अधिक बिक्री का प्रयास करें, ताकि इसका मार्केट विकसित हो और उत्पादों का जैविक प्रमाणीकरण तेजी से हो।
    औषधीय पौधों की खेती को बढ़ावा देने पर जोर
    सीएम साय ने कहा, औषधीय पौधों की खेती को बढ़ावा देने के लिए योजना बनाई जाए। धमतरी, मुंगेली, जीपीएम जिले में औषधीय पौधों की खेती पर सभी उपस्थित डीएफओ को जानकारी दी गई। औषधीय पादप बोर्ड के सीईओ ने इस क्षेत्र में संभावनाओं और लोगो के आजीविका को बढ़ाने के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा, औषधीय पौधों की खेती से परम्परागत उपचार का ज्ञान भी आगे बढ़ेगा।
    सीएम ने कहा, औषधीय पौधों की खेती के विस्तार के लिए प्रचार प्रसार गतिविधियां बढ़ाई जाए। कृषि, उद्यानिकी विभाग के मैदानी अमले की सहायता लें। बैठक में वन मंत्री केदार कश्यप, मुख्य सचिव विकासशील, अपर अपर मुख्य सचिव ऋचा शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख व्ही श्रीनिवास राव, कलेक्टर, वनमण्डलाधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित हैं।
     

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    अपनी माटी और खेती-किसानी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आत्मीय जुड़ाव

    August 17, 2026

    अबूझमाड़ की पारंपरिक स्वास्थ्य और भोजन परंपरा पर विदेशों से भी हो रहा शोध, वैद्य सम्मेलन में पारंपरिक ज्ञान के संरक्षण और वनौषधियों के संवर्धन पर जोर

    August 17, 2026

    राज्य सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त जैन ने किया ध्वजारोहण

    August 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202340

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201931

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202027
    Don't Miss
    रायपुर

    अपनी माटी और खेती-किसानी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आत्मीय जुड़ाव

    By Publicuwatch AutherAugust 17, 20260

    हल की मूठ थामते ही जीवंत हुईं खेती-किसानी से जुड़ी पुरानी स्मृतियां मुख्यमंत्री ने कहा…

    अबूझमाड़ की पारंपरिक स्वास्थ्य और भोजन परंपरा पर विदेशों से भी हो रहा शोध, वैद्य सम्मेलन में पारंपरिक ज्ञान के संरक्षण और वनौषधियों के संवर्धन पर जोर

    August 17, 2026

    राज्य सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त जैन ने किया ध्वजारोहण

    August 17, 2026

    भरी बरसात में छात्र-पालक ने स्कूल में ताला जड़कर किया प्रदर्शन, शिक्षकों की नियुक्ति की मांग के साथ युक्तियुक्तकरण पर उठाए सवाल…

    August 17, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    अपनी माटी और खेती-किसानी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आत्मीय जुड़ाव

    August 17, 2026

    अबूझमाड़ की पारंपरिक स्वास्थ्य और भोजन परंपरा पर विदेशों से भी हो रहा शोध, वैद्य सम्मेलन में पारंपरिक ज्ञान के संरक्षण और वनौषधियों के संवर्धन पर जोर

    August 17, 2026

    राज्य सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त जैन ने किया ध्वजारोहण

    August 17, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202340

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201931
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.