
पब्लिकयूवाच- मनेंद्रगढ़ । मेडिकल कॉलेज मनेंद्रगढ़ में स्थापना एक रहस्य बन गया है 2011 से मनेंद्रगढ़ में तत्कालीन सांसद चरण दास महंत जी द्वारा मनेंद्रगढ़ में मेडिकल कॉलेज की स्थापना के संबंध में घोषणा किया गया था जो कि आज 2020 तक पूरा नहीं हो पाया है और ना ही निर्माण कार्य चालू किया गया और एक खबर आ रही है सूत्रों के हवाले से की अब कोरबा में मेडिकल कॉलेज बनाया जा रहा है मनेंद्रगढ़ के साथ लगातार छल हो रहा है घोषणाएं भी हो जाती है लेकिन वह पूरी नहीं की जाती | इस संबंध में पिछले कुछ महीनों से मनेंद्रगढ़ फ्रेंड्स क्लब लगातार इस विषय पर सोशल मीडिया एवं संबंधित मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ सांसद विधानसभा अध्यक्ष स्वास्थ्य मंत्री सभी को पत्र लिख चुके हैं ।
आज मनेन्द्रगढ़ की प्रथम महिला नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल जी को मनेन्द्रगढ़ फ्रेंड क्लब एवं शहर के सभी सम्मानीय पार्षद गणों द्वारा मिलकर नगर पालिका अध्यक्ष मनेंद्रगढ़ माननीय प्रभा पटेल जी को ज्ञापन दिया गया। मेडिकल कॉलेज मनेन्द्रगढ़ में खोले जाने संबंध में चर्चा की गई। चर्चा के दौरान मनेंद्रगढ़ फ्रेंड्स ग्रुप के अध्यक्ष ने विस्तृत जानकारी मनेंद्रगढ़ मेडिकल कॉलेज के संबंध में सभी को दी सभी पार्षदों ने एवं नगर पालिका अध्यक्ष ने अपना समर्थन देते हुए इस मांग के लिए भविष्य में जो भी करना पड़े उसके लिए संकल्पित हुए और शहर हित के लिए राजनीति से ऊपर उठकर सभी सहयोग करेंगे ।
मनेंद्रगढ़ फ्रेंड्स ग्रुप के अध्यक्ष अंकुर जैन जी ने चर्चा के दौरान यह मांग रखी कि नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ में घोषित मनेंद्रगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया जाए कि मनेंद्रगढ़ मेडिकल कॉलेज का कार्य शीघ्र प्रारंभ हो और उसे राज्य सरकार एसईसीएल एवं संबंधित अधिकारियों को भेजा जाए और उसकी प्रतिलिपि विधायक सांसद एवं संबंधित विभागों को भेजा जाए। जिसको सभी पार्षदों ने एकमत होते हुए इस प्रस्ताव का समर्थन किया।
नगरपालिका अध्यक्ष माननीय प्रभा पटेल ने कहा है कि एक-दो दिन के अंदर ही विशेष मीटिंग बुलाई जाएगी और यह प्रस्ताव पारित करके राज्य सरकार और संबंधित सभी विभागों को भेजा जाएगा ।
मनेन्द्रगढ़ नगर वासियों के अंदर बहुत समय रोस व्याप्त है। मनेन्द्रगढ़ के लोग चाहते हैं मनेन्द्रगढ़ के अस्तित्व के लिए अब कोई ना कोई बड़ी चीज मनेन्द्रगढ़ को मिलना चाहिए । ताकि मनेन्द्रगढ़ का व्यापार रोजगार और चिकित्सा के क्षेत्र में मनेन्द्रगढ़ शहर का विकास हो सके जैसा कि वर्तमान में कोरोना वायरस बहुत तेजी से फैल रहा है ऐसी स्थिति में कोरोना वायरस तो बहुत दूर की बात है सामान्य बीमारियों के इलाज के लिए भी पर्याप्त संसाधन मनेन्द्रगढ़ शहर में नहीं है छोटी सी बीमारी के मरीज की हालत गंभीर हो जाता है और बहुत ही गंभीर स्थिति में उसे बाहर जाना पड़ता है । बिलासपुर रायपुर के हॉस्पिटल में लाखों रुपए खर्च करना पड़ता है और पैसों के अभाव में कई बार मरीजो की जानें भी जा रही हैं तो कई बार रास्ते में ही मौत के काल में समा जाते हैं।
मेडिकल कॉलेज खुल जाने से चिकित्सा क्षेत्र की कमी दूर करने की एक अंतिम उम्मीद है। जो कि राज्य शासन आसानी से कर सकती है । और वर्तमान सरकार से अपेक्षा भी यही है । आज ज्ञापन देने के उपलक्ष्य पर सभी वार्ड पार्षद उपस्थित रहे मनेंद्रगढ़ फ्रेंड्स ग्रुप से आशीष मजूमदार , सुरेंद्र सिंधवानी, प्रदीप साहा, मनोज सोनकर राम शंकर गुप्ता , अमन केसरी , नितेश मेघानी , मानव सरकार , आनंद ताम्रकार, गिरीश चंदेल, अंकुर जैन एवं सभी पत्रकारों ने भी आज की मीटिंग की प्रशंसा करते हुए अपनी बात रखी और कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए।।
