
publicuwatch24.-रायपुर। सरकार ने काम काज में पारदर्शिता लाने के लिए डीकेएस से मंत्रालय को नया रायपुर ले जाने का मकसद यही था कि सरकारी कामकाज में किसी प्रकार बाधा उत्पन्न न हो। लेकिन लगता है सरकार की सोच नया रायपुर में कारगर सिद्ध नहीं हो पाई । इंद्रावती भवन के हर फ्लोर में वही सिलसिला बदस्तूर जारी है। कामकाज को प्रभावित करने वाले फेयरवेल पार्टी इंद्रावती भवन के कामकाज का हिस्सा बन चुका है। जिससे सरकारी कामकाज का हर रोज 2घंटे का नुकसान हो रहा है। इंद्रावती भवन में होने वाले फेयरवेल पार्टी में लाखों रुपए फूंके जाते हैं औऱ मंहगे गिफ्ट भेंट करने की नई परंपरा की शुरूआत हो गई है। इसी तरह का एक नया मामला देखने को मिला जहां रिटार्यडमेंट पर अधिकारी द्वारा फेयरवेल पार्टी का आयोजन अधिकारियों के सहयोगी कर्मचारियों द्वारा दिया गया।
शासकीय इंद्रावती भवन के तीसरी मंजिल के हॉल में दोपहर में शासकीय समय में फेयरवेल प्राइवेट पार्टी होती है। शासकीय भवन को फेयरवेल के लिए जांच का विषय है किसकी अनुमति से उपयोग में लिया गया ? सवाल यह उठता है कि शासकीय भवन की साज सज्जा थीम और इवेंट बेस्ड किसकी अनुमति से हुई ? जगह जगह सुनील शर्मा के फ्लेक्स किसने लगाए ? तोहफे में सूट के कपड़े घडिय़ां किसने-किसने दीं 300 लोगों का खाना का खर्चा कहां से किया जाएगा ? ये सब जांच का विषय है। और इस महंगी पार्टी की चर्चा मंत्रालय के गलियारों में फैली है। जांच के उपरांत ही सभी सच्चाई सामने आएगी। छत्तीसगढ़ की जनता की पैसों की बर्बादी किस तरह से हो रही है इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। जनता के सरोकार के लिए इस खबर को लगाना भी जरूरी है।छत्तीसगढ़ी फिल्में