
पब्लिकयूवाच – रायपुर। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ड ने सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई. छत्तीसगढ़ में भी भाजपा नेताओं ने जेपी नड्डा का उद्बोधन सुना।
पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने नड्डा की स्पीच सुनते हुए एक वीडियो ट्वीट किया है. वीडियो ट्वीट करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यों से गर्व का अनुभव किया।
उन्होंने ट्वीट किया, “आज #1YearofModi2 के अवसर पर @BJP4India अध्यक्ष श्री@JPNadda जी के उद्बोधन को ध्यानपूर्वक सुना एवं प्रधानमंत्री श्री@narendramodi जी के कार्यों से गर्व का अनुभव किया। इस संदेश से देशवासियों में यह विश्वास जागा है कि “सबका साथ सबका विकास” के पथ पर हम निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे।
